
उदवंतनगर पल्स पोलियो अभियान में लगेगा 82 टीम

उदवंतनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदवंतनगर में सिविल सर्जन डा शिवेन्द्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में पल्स पोलियों को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित किया गया। आयोजित बैठक में पल्स पोलियों अभियान को लेकर गहन चर्चा की गई ।सी एस ने बताया कि उदवंंतनगर में पल्स पोलियों अभियान 11 महीने बाद हो रहा है। इसलिए यह पोलियो अभियान अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने लोगों से अपील किया कि 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दो खुराक जरूर पिलाएं। सीएस ने बताया कि इस पोलियो अभियान में उदवंंतनगर में कुल 82 पल्स पोलियो टीम तथा 25 सुपरवाइजर काम में लगेंगे। जिसमें 74 टीम घर घर जायेंगे।6 ट्रांजिट टीम तथा 2 मोबाइल टीम काम करेंगे। मौके पर जिला प्रशिक्षण पदाधिकारी डा संजय कुमार सिन्हा,एसएमओ, डब्ल्यू एचओ डा आशीष,जिला कार्यक्रम प्रबंधक डा रवि रंजन कुमार,डा निशांत,डा अभिनाश, यूनिसेफ का तिवारी जी,बीएचएम संजीव कुमार, प्रखंड लेखा प्रबंधक संदीप कुमार,अजय कुमार, डब्ल्यू एचओ मानिटर श्याम प्रकाश चतुर्वेदी, बीसीएम समरेन्द्र कुमार पाण्डेय सहित सभी सुपरवाइजर मौजूद थे।




