A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

ओवैसी और केशव प्रसाद आखिरी दिन लगाएंगे जोर

ओवैसी और केशव प्रसाद आखिरी दिन लगाएंगे जोर

कुंदरकी चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सियासी पारा चढ़ेगा।एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदउद्दीन ओवैसीडींगरपुर में एक जनसभा करने पहुंच रहे हैं। साथ ही प्रदेशसरकार में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भाजपा संगठन केपन्ना प्रमुखों की बैठक को संबोधित करेंगे। भाजपा प्रत्याशीरामवीर सिंह के लिए चुनाव में प्रदेश सरकार के डिप्टी सीएमकेशव प्रसाद मौर्य भी पन्ना प्रमुखों के साथ बैठक करेंगे।भाजपा जिलाध्यक्ष आकाश पाल ने बताया कि कुंदरकी उपचुनाव से संबंधित सभी पन्ना प्रमुखों के साथ डिप्टी सीएमचुनाव कार्यालय मूढापांडे में बैठक करेंगे। इसमें सभी पन्नाप्रमुखों को बुलाया गया है। ओवैसी की जनसभा कुंदरकीविधानसभा क्षेत्र के डींगरपुर में दोपहर एक बजे होगी। वहयहां अपनी पार्टी के प्रत्याशी हाफिज मोहम्मद वारिस के लिएवोट की अपील करने पहुंच रहे हैं। असदउद्दीन ओवैसी कीजनसभा को लेकर एआईएमआईएम ने ताकत झोंक दी है।मुस्लिम बहुल क्षेत्र में ओवैसी की जनसभा का आयोजन कियाजा रहा है। इसमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली भी पहुंचरहे हैं। एआईएमआईएम के महानगर अध्यक्ष वकी रशीद नेबताया कि भारी तादात में लोग असदउद्दीन ओवैसी को सुननेपहुंच रहे हैं।

मौ दीन पत्रकार रिपोर्टर भोजपुर जिला मुरादाबाद

Back to top button
error: Content is protected !!