A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर
Trending

एफसीआई मंडल प्रबंधक पर धमकाने का आरोप

शिवानी जैन एडवोकेट की रिपोर्ट

एफसीआई मंडल प्रबंधक पर धमकाने का आरोपScreenshot 2024 0418 160650 7

अलीगढ़ । प्रबंधक ( परिचालन ) वीरपाल सिंह ने न्यायालय के आदेश पर बन्नादेवी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है । वीरपाल सिंह ने रिपोर्ट में कहा है कि वह भारतीय खाद्य निगम एसडब्लूसी , सूतमिल , सारसौल , अलीगढ़ पर 13 जून 2024 से तैनात हैं । ज्वाइन करने के बाद देखा कि बाहर से जो खाद्यान्न आता है उसमें से और वहां भंडारित खाद्यान्न में से शिवानी , मंडल प्रबंधक भारतीय खाद्य निगम चोरी कर बिकवाती हैं । मामले में मैंने निगम के अधिकारियों से शिकायत की थी । इस पर उन्होंने धमकाया कि अधिकारियों को पत्र लिखना बंद कर दो वरना नौकरी नहीं करने दूंगी । बन्नादेवी के प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार मिश्रा ने बताया कि मुकंदमा दर्ज कर जांच की जा रही है ।

Back to top button
error: Content is protected !!