A2Z सभी खबर सभी जिले कीCOVID-19FinanceInsuranceLok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेउत्तर प्रदेशकृषिटेक्नोलॉजीताज़ा खबरमनोरंजनलाइफस्टाइल

दिल्ली सरकार ने पूर्वांचल समाज और कच्ची कॉलोनियों में काम किए : केजरीवाल

आप के राष्ट्रीय संयोजक ने किया वार, कहा- भाजपा ने एक भी काम नहीं किया

नई दिल्ली।
आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राजधानी की कच्ची काॅलोनियों के मुद्दे पर रविवार को भाजपा पर वार किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पूर्वांचल समाज और कच्ची कॉलोनियों में रहने वाले लोगों के लिए एक भी काम नहीं किया, जबकि दिल्ली सरकार ने पूर्वांचल समाज और कच्ची कॉलोनियों में रहने वाले लोगों के लिए कई काम किए हैं। दिल्ली सरकार ने कच्ची कॉलोनियों में सीवर और पानी की पाइपलाइन डलवाई व बिजली के कनेक्शन कराए, लेकिन भाजपा ने केवल कामों को रोका है।

दिल्ली में दो सरकारें हैं। एक दिल्ली की राज्य सरकार है और दूसरी केंद्र सरकार। दोनों के पास दिल्ली के संबंध में पावर और संसाधन भी हैं। दिल्ली सरकार ने पूर्वांचल समाज के लिए 10 साल में काफी काम किया है। भाजपा चाहती तो कच्ची कॉलोनियों में स्कूल बनवा देती। डीडीए के जरिए कच्ची कॉलोनियों में काम करवा देते, लेकिन कुछ नहीं करवाया। आप ने 6800 किलोमीटर की सीवर पाइप लाइन डलवाई हैं। 10 हजार किलोमीटर की सड़कें बनवाई हैं। कई मोहल्ला क्लीनिक और स्कूल बनवाए हैं, ये लोग एक काम बता दें, जो इन्होंने पूर्वांचल समाज के लिए किया है। भाजपा ने केवल धोखा दिया है, लेकिन दिल्ली सरकार ने जनता के काम किए हैं। अभी बहुत सारे काम करने बाकी हैं। बहुत सारी कच्ची कॉलोनियां रह गईं हैं। अभी उनमें काम करने बाकी हैं

Back to top button
error: Content is protected !!