
*भाजपा में सबसे ज्यादा सदस्य बनाने पर देशपाल यादव को प्रभारी ने किया सम्मानित किया*
तिजारा भाजपा में संगठन पर्व-2024 के तहत सक्रिय सदस्यता और संगठनात्मक चुनाव को लेकर भाजपा तिजारा शहर मंडल की बैठक का आयोजन अध्यक्ष बने सिंह भिदुडी की अध्यक्षता एवं मंडल प्रभारी शीला चौधरी, सदस्यता अभियान के जिला संयोजक अनुप यादव के आतिथ्य में आयोजित की गई।सर्व प्रथम महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव एवं राजस्थान उपचुनाव में जीते सभी विधायकों एवं शिर्ष नेतृत्व को दी बधाई दी।मंडल प्रभारी शीला चौधरी ने कहा कि हमें संगठन को मजबूत बनाते हुए हर बुथ में सक्रिय सदस्यता अभियान को सफल बनाना है।अनुप यादव ने कहा कि भाजपा की संगठन संरचना बूथ से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक लोकतांत्रिक प्रक्रिया से होती है।इस अवसर पर तिजारा मंडल में सबसे ज्यादा सदस्य बनाने पर देशपाल यादव का दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया। मंडल अध्यक्ष बने सिंह भिदुडी ने आश्वासन दिया हमारे सभी पदाधिकारी बूथ स्तर तक की संरचना के लिए संगठन चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे।इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर सैनी, हनुमान सैनी, देशपाल यादव, अनिल बंसल, विरेन्द्र सैनी, विवेक शर्मा, अनिल दहिया, बिश्मबर सैनी, निरंजन सैन, योगेश गुप्ता, सुरेन्द्र गुप्ता,राजु गुप्ता सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे
।


