
शाहपुर मे मासूम के साथ दरिंदगी,आरोपी कि गुस्साए लोगो ने की पिटाई
बुरहानपुर मे फिर मासूम के साथ हुई हैवानियत
बुरहानपुर म.प्र । ज़िलें मे यौन उत्पीड़ण के मामलो मे बढ़ोत्री हो रही है। ताज़ा मामला रविवार को शाहपुर क्षेत्र से आया है,जो बेहद शर्मसार करने वाला है। गांव के एक 35 वर्षीय युवक ने महज़ 9 माह कि बालिका को उसकी मां से खेलने के बहाने ले गया। आरोपी उसके नापाक़ इरादें मे कामयाब होता,उससे पहले ग्रामीणों ने उसे संदिग्ध अवस्था मे धर-दबोचा और फिर उसकी सार्वजनिक पिटाई कर दी। जैसे ही यह सूचना शाहपुर पुलिस मिली तो पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को कार्रवाई हेतु अश्वस्त किया। पुलिस के मुताबिक बालिका कि मेडिकल रिपोर्ट मे किसी प्रकार का कोई घाव या चोट नही मिली।
शाहपुर थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा बताया : आरोपी के विरुद्ध पूर्व मे भी ऐसे ही छेड़-छाड़ के मामला दर्ज़ है। फिलहाल आरोपी पुलिस कि गिरफ्त मे और उसके विरुद्ध POCSO एक्ट, अपहरण सहित विभिन्न धाराओं मे मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है। सोमवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।











