A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरदेशराजस्थानसिकर

दिव्यांगता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर राज्य स्तर पर सुरेश कुमार भास्कर को किया सम्मानित

सीकर. अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस 3 दिसम्बर पर विशेष योग्यजन कल्याणर्थ राज्य स्तरीय पुरस्कार योजना के तहत सर्वश्रेष्ठ विशेष योग्यजन एवं विशेष योग्यजन के क्षेत्र में कार्यरत सर्वश्रेष्ठ व्यक्तियों और संस्थाओं के राज्य स्तरीय पुरस्कार एवं सम्मान समारोह का आयोजन सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग राजस्थान सरकार के मंत्री अविनाश गहलोत, एएच गुईटे अतिरिक्त आयुक्त एवं सचिव विशेष योग्यजन विभाग द्वारा हरीशचंद्र माथुर राजस्थान राज्य लोकप्रशासन संस्थान (रीपा) ओटीएस जयपुर में स्थित भगवत सिंह मेहता सभागार में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय लक्ष्मणगढ़ के रिसोर्स पर्सन सुरेश कुमार भास्कर को राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

सुरेश कुमार भास्कर विगत 20 वर्षों से दिव्यांगता के क्षेत्र में काम कर रहे है। इन्हें इससे पूर्व भी विभिन्न विभागों जिला प्राथमिक शिक्षा कार्यक्रम(डीपीईपी),सर्वशिक्षा अभियान, साक्षारता एवं सतत शिक्षा कार्यक्रम, महिला एवं बाल विकास विभाग,राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन(एनआरएलएम),शिक्षा विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा भी समय समय पर कई बार सम्मानित किया जा चुका है।

सुरेश कुमार भास्कर ने विभिन्न राष्ट्रीय कार्यशालाओं में अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO),विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO)राष्ट्रीय शैक्षणिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद नई दिल्ली( NCERT),इंदिरागांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी नई दिल्ली, राष्ट्रीय सांस्कृतिक स्रोत एवं प्रशिक्षण केंद्र नई दिल्ली(CCRT), राष्ट्रीय जनसहयोग बाल विकास संस्थान नई दिल्ली(NIPCCD) राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान देहरादून( NIEPVD),मध्यप्रदेश भोज मुक्त विश्वविद्यालय भोपाल, उत्तरप्रदेश राजऋषि मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज ,राजस्थान राज्य शैक्षणिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उदयपुर में प्रतिनिधित्व किया है।

HARAT KUMAR

Harat Kumar Editor, Vande Bharat Bharat Live TV News
Back to top button
error: Content is protected !!