A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

आईजीआरएस में प्रभारी शिवांगी त्रिपाठी ने कमियों को किया दूर,प्रदेश में मिला प्रथम स्थान

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज अंबेडकर नगर

आईजीआरएस में प्रभारी शिवांगी त्रिपाठी ने कमियों को किया दूर,प्रदेश में मिला प्रथम स्थान
IMG 20241206 WA0008

अंबेडकरनगर में नंबर माह में आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों में गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण के कारण जिले ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिले को प्रथम स्थान मिलने पर पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ व अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय ने IGRS में कार्य कर रहे सभी पुलिसकर्मियों की सराहना की है। पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में उत्तर प्रदेश सरकार के IGRS पोर्टल पर नवंबर माह में प्राप्त प्रभारी शिवांगी त्रिपाठी के लगातार अथक प्रयास से जनमानस की शिकायतों को निरंतर समीक्षा कर गुणवत्ता के साथ निस्तारित करने के लिए जिले ने अव्वल रहकर कुल 115 अंक में से 115 अंक प्राप्त किया। समय-समय पर उच्च अधिकारियों व प्रभारी आईजीआरएस शिवांगी त्रिपाठी ने ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में आ रही कमियों को दूर किया गया।आईजीआरएस सेल व सर्किल व थानों में नियुक्त कर्मियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। एसपी ने बताया कि शासन के मंशानुरूप अधिक लगन व मेहनत से शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण किया गया और जिले की पुलिस आगे भी प्रत्येक क्षेत्र में इसी तरह से निरंतर कार्य करती रहेगी। जिले के समस्त थानों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में 115 अंक में से 115 अंक प्राप्त कर समस्त थानों ने रैंकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ व अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय द्वारा IGRS में कार्य कर रहे सभी पुलिसकर्मियों की सराहना की।

Show More

ANGAD YADAV AMBEDKAR NAGAR UP

🌺 वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज एवं समाचार पत्र 🎥 उत्तर प्रदेश 🌺🌺
Back to top button
error: Content is protected !!