
पीलीभीत। नगर पंचायत कलीनगर के रामलीला मैदान में चेयरमैन द्वारा आयोजित कलीनगर यूथ क्रिकेट टूर्नामेंट के छठे मुकाबले में रजा क्रिकेट क्लब कलीनगर ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी मझारा हंटर ने परवेश 81, इरफान 45, सुरेश 14, अंकित 13 रनों के सहयोग से निर्धारित 16 ओवर में 6 विकेट खोकर 193 रनों का विशाल स्कोर तक पहुंचाया। रजा क्रिकेट क्लब की तरफ से टिंकू 3, तौफीक, जानिश और शेरखान ने 1-1 सफलता हासिल की।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी रजा क्रिकेट क्लब कलीनगर टिंकू 46, साहिल 31, दीपक मिश्रा 10 रन ही मझारा हंटर की कहर बरपाती गेंदबाजी का सामना कर सके बाकी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। रजा क्रिकेट क्लब 12 वे ओवर में 116 रनों पर आल आउट हो गई। मझारा हंटर की तरफ से परविंदर और राजेश ने 3-3, सुरेश 2, सद्दाम और अंकित 1-1 विकेट लेकर जीत सुनिश्चित की। इस तरह से मझारा हंटर ने 77 रनों से मुकाबला जीत लिया। परवेश ने 11 चौके और 4 छक्के की मदद से 38 गेंदों पर 81 रनों की आतिशी पारी खेलकर प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता। डॉ विजय मिश्रा के द्वारा प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। मैच में कौशल पाण्डेय और दीपक यादव ने निर्णायक अरविन्द यादव ने कॉमेंटेटर रामकिशन और परीक्षित पाण्डेय ने स्कोरर की भूमिका निभाई। शनिवार को खालसा वॉरियर्स पूरनपुर और निहाल इलेवन बंडा के बीच टूर्नामेंट का सातवां मुकाबला खेला जाएगा।








