
11मध्यप्रदेश बटालियन एनसीसी सागर के निर्देशानुसार एकलव्य विश्वविद्यालय दमोह की राष्ट्रीय कैडेट कोर इकाई द्वारा 7 दिसम्बर 2024 को उत्साह पूर्वक सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया गया। यह आयोजन एकलव्य विश्वविद्यालय की कुलाधिपति डॉ. सुधा मलैया, प्रति कुलाधिपति श्रीमती पूजा मलैया, श्रीमती रति मलैया के कुशल नेतृत्व एवं कुलगुरू प्रोफेसर डॉ. पवन कुमार जैन, कुलसचिव डॉ. प्रफुल्ल शर्मा के निर्देशन में किया गया।

इस अवसर पर एकलव्य विश्वविद्यालय के माननीय कुलगुरू प्रोफ़ेसर डॉ. पवन कुमार जैन, कुलसचिव डॉ. प्रफुल्ल शर्मा, छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. शैलेन्द्र जैन, विजयंत हॉस्पिटल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.सुरेंद्र पटेल, एनसीसी केयर टेकर अधिकारी डॉ. हृदय नारायण तिवारी, पीआई साहिल कुर्मी के साथ ही कैडेट्स की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ भारती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके बाद सीनियर अंडर ऑफिसर कैडेट धीरेन्द्र कुशवाहा, कैडेट दीपक काछी एवं कैडेट सचिन बर्मन द्वारा अतिथितियों का स्वागत पौधा देकर किया गया। कैडेट ज्योति पटेल, सोनम राजा, सतेंद्र यादव, विकास बंसल, रविंद्र मरकाम, सुबोध बसनिक एवं रोहन पिपरे, रामप्रताप एवं विकास व्यास द्वारा राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत भाषण,सूक्त वाक्य एवं कविता पाठ के साथ ही सशस्त्र सेना झंडा दिवस के इतिहास को प्रकाशित किया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में पधारे कुलगुरू प्रोफेसर डॉ. जैन ने सभी को संबोधित करते झंडा दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए राष्ट्रसेवा के लिए हमेशा तत्पर रहने की बात कही। कुलसचिव डॉ. शर्मा ने सभी को संबोधित करते हुए बताया कि हम सभी को भारतीय सेना के शौर्य एवं पराक्रम का हमेशा सम्मान करना चाहिए । विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे डॉ. सुरेंद्र पटेल ने सभी कैडेट्स को अनुशासित जीवन जीने की कला से अवगत कराते हुए बताया कि इसके माध्यम से बड़े से बड़े लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. शैलेन्द्र जैन ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए अपने उद्बोधन में बताया कि हम सभी को राष्ट्ररक्षा के प्रति अपने दायित्वों का पालन करना आवश्यक है।

कार्यक्रम के अंत में एनसीसी केयर टेकर अधिकारी डॉ. हृदय नारायण तिवारी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बताया कि एकलव्य विश्वविद्यालय की एनसीसी इकाई अपने ध्येय वाक्य एकता और अनुशासन को साकार करते हुए राष्ट्रसेवा एवं समाजसेवा के लिए तत्पर है। आज सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर हम सभी यह शपथ लेते हैं कि राष्ट्र की सुरक्षा में लगे भारतीय थलसेना, नौसेना और वायुसेना के जाबाज सैनिकों एवं उनके परिवारों के कल्याण हेतु हमेशा सहयोग भावना रखेंगे एवं हम सभी देश की आन बान शान पर आँच नहीं आने देंगे। इसके बाद रैली निकाल कर समाज में जागरूकता का संचार किया गया। इस अवसर पर एनसीसी कैडेट्स के साथ ही विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों की उपस्थिति रही।







