
आज 7 दिसंबर 2024 शुक्रवार को महाराष्ट्र विधानसभा मे नवनिर्वाचित विधायकों ने महाराष्ट्र विधानभवन मे शपथ ग्रहण किया। महायुति गठबंधन के विधायकों ने विधानसभा सदस्यों के रूप शपथ ली। विपक्षी दल के सदस्यों ने शपथ ग्रहण का बहिष्कार किया और महाविकास अघाड़ी के किसी भी विधायक ने इस इस अवसर पर शपथ नही लिया। शपथग्रहण के पश्चात शिवसेना के नेता उदय सामंत ने मंत्रिमंडल को लेकर जानकारी दी उदय सामंत ने बताया कि आज महाराष्ट्र विधानसभा के 288 विधायकों का शपथग्रहण प्राथमिकता रही है और विवानसभा के सपीकर का भी चुनाव कराना था। मंत्रिमंडल के विस्तार पर तीनो नेता चर्चा करेगे। उदय सामंत जी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री देवेन्द्र फड़नवीस जी और दोनो उप मुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिदे जी एवं अजित पवार जी मिलकर मंत्रिमंडल के विस्तार पर चर्चा करके तय करेगें। अभी मंत्रियों के विभागो का बंटवारा नही किया गया।







