A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

विशुनपुरा पुलिस ने पैदल गश्त कर आम जन मानस को दिलाया सुरक्षा का विश्वास

कुशीनगर।  पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा के निर्देश से विशुनपुरा पुलिस द्वारा सुरक्षा के दृष्टिगत पैदल गश्त कर लोगो में सुरक्षा का एहसास दिलाया गया । सुरक्षा के  दृष्टिगत चाक, चौबन्द सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था तथा बालिकाओं/महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत प्रमुख मार्गो, चौराहों,  आदि स्थानों पर पैदल गश्त किया गया । आम जन मानस, व्यापारी बंधुओ से वार्ता कर सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए आश्वस्त किया गया कि विशुनपुरा पुलिस शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कटिबद्ध है । पैदल गश्त के दौरान प्रमुख मार्गो, चौराहों, बाजारों व भीड़-भाड़ वाले स्थानों आदि पर संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु  की चेकिंग की गई ।इस दौरान विशुनपुरा थाने के सब इंस्पेक्टर बृजेश सिंह, सब इंस्पेक्टर मुकेश कुमार, सब इंस्पेक्टर अमन चौहान,का. राजेश मौर्या, दीवान आदि पुलिस बल गश्त में मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!