
1-प्रति– श्रीमान महामहिम राज्यपाल
छत्तीसगढ़ शासन

2-प्रति श्रीमान विष्णु देव साय जी मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन
3- प्रति श्रीमान मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन
4- प्रति श्रीमान सांगेश कुमार भाटी जी
राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आर टी आई जागरूकता संगठन भारत संस्थापक एवं प्रधान अध्यक्ष
द्वारा –अनुविभागीय अधिकारी राजस्व विभाग पिथौरा/ सरायपाली जिला महासमुन्द छत्तीसगढ़
विषय —छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व सरकार की महत्वपूर्ण योजना नरवा घुरवा बाड़ी योजना अंतर्गत की गई विभिन्न निर्माण कार्यों की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने बाबत
महोदय –
सनम्र निवेदन है कि मैं पंडित टिकेश्वर मिश्रा महासचिव राष्ट्रीय मानवाअधिकार एवं
आर टीआई जागरूकता संगठन भारत पिता श्री प्रफुल्ल चंद्र मिश्रा निवासी ग्राम बैतारी तहसील थाना सरायपाली जिला महासमुंद छत्तीसगढ़ का निवासी हूं
महोदय छत्तीसगढ़ शासन की एक महत्वपूर्ण योजना नरवा घुरुवा बाड़ी योजना के तहत विभिन्न ग्राम पंचायत व उनके आश्रित गांव व नगरी निकाय में भी आवारा पशुओं की देखभाल के उद्देश्य से नरुवा घुरुवा बाड़ी योजना के तहत जगह-जगह में विभिन्न प्रकार के टैंक व नलकूप बाउंड्री बाल भवन निर्माण किया गया है जो कि आज 5 वर्ष से ज्यादा समय होने के बाद भी बहुत जगह में आधे अधूरे पड़े है और उक्त योजना मत की संपूर्ण राशि को आहारण कर लिया गया है जिससे शासन की महत्वपूर्ण योजना का लाभ पंचायत नगरी निकाय के पशु स्वामी व आवारा पशुओं को लाभ नहीं मिल पा रहा है
अतः महोदय जी से सादर प्रार्थना है कि समस्त निर्माण कार्यों की जांच किया जावे और सम्बंधित अनुविभाग राजस्व विभाग के अधिकारी जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को दिशा निर्देश दिए जावे की कार्य के पूर्ण अपूर्ण होने की जांच व स्वीकृत राशि के अनुरूप कार्य हुआ है या नहीं की भी जांच करवाया जावे और दोषियों के ऊपर जुर्माना लगाकर उक्त गबन की गई राशि का वसूली किए जाने की महतिं कृपा हो
भवदीय
पंडित टिकेश्वर मिश्रा
सामाजिक कार्यकर्ता
राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आर टी आई जागरूकता संगठन भारत
राष्ट्रीय महासचिव
MO .8120353 275
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़
——————————————————————


