?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले की

इटवा में पेड़ से लटकता मिला युति का शव

पति से झगड़ा कर घर से निकली, फॉरेंसिक टीम जांच करने पहुंची

सिद्धार्थनगर के इटवा में थाना त्रिलोकपुर के परसोहन घाट के पास शनिवार को एक पेड़ से महिला की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में लटकी मिली। मृतका की पहचान बसंतपुर गांव निवासी संगीता (30) के रूप में हुई, जो तीन बच्चों की मां थी। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी और पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई।IMG 20241208 065133

शनिवार को कुछ ग्रामीण बकरियां चराने के लिए परसोहन घाट के पास पहुंचे तो उन्होंने देखा कि एक महिला पेड़ से

लटकी हुई है। महिला की साड़ी का फंदा गले में था और वह पेड़ से लटक रही थी। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने महिला के शव के पास रखे शॉल और एक बड़ा मोबाइल फोन के जरिए उसकी पहचान की। महिला का नाम संगीता पत्नी गोलई चौहान बताया गया, जो बसंतपुर गांव की रहने वाली थी।

पति से विवाद के बाद घर से निकली थी महिला

मृतका के परिजनों और ग्रामीणों से जानकारी मिली कि महिला का अपने पति से शुक्रवार को किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद वह बिना किसी को बताए घर से निकल गई। इसके बाद शनिवार को उसकी लाश पेड से लटकी हुई मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर

पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और फॉरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया।IMG 20241208 065204महिला के तीन बेटे, परिवार में मचा कोहराम

मृतका के तीन बेटे हैं, जिनमें मोहन (6), सोहन (4), और रोहन (2) साल के हैं। इस घटना से पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

Back to top button
error: Content is protected !!