A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

फिरौती मामले में पुलिस ने आरोपियों को हथकड़ी लगाकर शहर में कराई परेड

सूरत पुलिस ने मुंबई भाग रहे।गुर्गों को पकड़ा

फिरौती मामले में पुलिस ने आरोपियों को हथकड़ी लगाकर शहर में कराई परेड

 

कुचामन सिटी:-कुचामन फिरौती प्रकरण में पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ करने के बाद आज शहर में उनकी नंगे पांव परेड करवाई लॉरेंस बिश्नोई गैंग के रोहित गोदारा और वीरेंद्र सिंह चारण ने 29 और 30 नवंबर को कुचामन को अपना टारगेट बनाते हुए शहर के पांच व्यापारियों को धमकी भरे कॉल और मैसेज भेजें,जिनमें उन्होंने कहा कि मैं रोहित गोदारा बोल रहा हूं।अगर दो दिन के अंदर फिरौती की रकम का इंतजाम नहीं हुआ तो उनकी जान को भी खतरा हो सकता है।रोहित गोदारा ने पांच व्यापारियों से करीब 5 करोड़ रुपये से ज्यादा की फिरौती मांगी थी। और कहा था कि अगर तुम हमारा सहयोग करोगे तो हम भी सहयोग करेंगे।व्यापारियों की तरफ से आधिकारिक शिकायत के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जान शुरू कर दी।बाद में जांच में पता लगा कि आनंद पाल गैंग के कुछ सदस्य भी इस विरोधी मामले में शामिल है जिन्होंने व्यापारियों से जुड़ी हुई प्राइवेट इनफॉरमेशन लॉरेंस को दी।

खान मोहल्ले में पुलिस की दबिश

इस अहम सबूत के बाद से ही पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी और साइबर क्राइम एक्सपर्ट की मदद से विदेशी नंबरों के लोकेशन ट्रेस कर और स्थानीय मुखबिरों की जानकारी से पता चला कि खान मोहल्ले के निवासी सफीक खान और सरफराज खान ने लॉरेंस गैंग को व्यापारियों की इनफार्मेशन शेयर की थी।जिसके आधार पर डीएसपी अरविंद बिश्नोई और सीआई जगदीश प्रसाद मीणा ने पुलिस की टीम के साथ कुचामन के खान मोहल्ले में दबिश दी। लेकिन आरोपियों को पहले ही इसका अंदाजा हो गया। इसके बाद वह फरार हो गए।एसपी ने किया मामले का खुलासा कुचामन पुलिस थाने में एसपी हनुमान प्रसाद मीणा ने रविवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी सफीक खान कुचामन में सट्टे का काम करता है और पुलिस थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है।उसके खिलाफ पूर्व में भी कई मामले दर्ज है।गंभीर प्रकृति का अपराधी होने के चलते आरोपियों को हथकड़ी लगाकर नंगे पांव शहर में उनकी परेड करवाई गई है।जिससे आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और अपराधियों में भय व्याप्त हो सके। इस दौरान पुलिस के पीछे पीछे लोग भी पुलिस जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे।

goyalh115@gmail.com kuchaman rajasthan

Rajasthan news reporter(हर्षित अग्रवाल)
Back to top button
error: Content is protected !!