A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

50 हजार संविदा कर्मचारियों की नौकरी पर संकट

शिवानी जैन एडवोकेट की रिपोर्ट

50 हजार संविदा कर्मचारियों की नौकरी पर संकटScreenshot 2024 0418 160650 1

उप्र पावर कॉर्पोरेशन निविदा / संविदा कर्मचारी संघ ने आरोप लगाया है कि पूर्वांचल और दक्षिणांचल डिस्काम के निजीकरण से लगभग 50 हजार बिजली आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी चली जाएगी । वहीं दूसरी ओर मध्यांचल और पश्चिमांचल निगम में बिजली आउटसोर्स कर्मचारियों कि छंटनी की शुरुआत हो चुकी है । इससे ऐसे परिवारों के सामने परिवार के भरण – पोषण करने का संकट पैदा हो गया है । संघ के महामंत्री देवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि इसके विरोध में रविवार को कृष्णानगर में एक सभा करके प्रबंधन के खिलाफ आंदोलन की रणनीति पर चर्चा हुई । उन्होंने पूर्वांचल विवि निगम , वाराणसी और दक्षिणांचल विवि निगम लिमिटेड , आगरा को निजी हाथों में देने के पावर कॉर्पोरेशन के निर्णय को गलत बताते हुए कहा बिजली उद्योग में सुधार के लिए सार्थक प्रयास किया जाना चाहिए ।

Back to top button
error: Content is protected !!