A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशरायबरेली

14 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत।

रायबरेली -रायबरेली जिले के सिविल न्यायालय में 14 दिसंबर को लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सभी तैयारियां जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायबरेली ने पूरी कर ली है।अवगत कराते चले कि भारत सरकार व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा लगाए जा रहे राष्ट्रीय लोक अदालत का गठन आमजन की न्यायिक प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए आपसी समझौते के आधार पर वाद का निस्तारण राष्ट्रीय लोक अदालत द्वारा त्वरित किया जाता रहा है। सिविल वाद, फौजदारी वाद, बैंकिंग लोनिंग सेटलमेंट, पारिवारिक वाद,मोटर वाहन दुघर्टना प्रतिकर वाद , आदि वादों का निस्तारण आपसी समझौते के आधार पर किया जाता है जिसकी अपील अन्य न्यायालय में नहीं की जा सकती हैं। रायबरेली से संवाददाता पंकज कुमार।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!