
न रसायन विज्ञान विभाग में एंटी रैगिंग समिति गठित होगी 
अलीगढ़ रैगिंग को खत्म करने के उद्देश्य से एएमयू के रसायन विज्ञान विभाग द्वारा कई गतिविधियों का आयोजन किया गया । प्रॉक्टर प्रो . मो . वसीम अली ने रैगिंग के मनोवैज्ञानिक और कानूनी पहलुओं पर चर्चा की । विभाग की अध्यक्ष प्रो . जेबा एन . सिद्दीकी ने शिकायतों को दूर करने और छात्रों के लिए एक सुरक्षित और सकारात्मक वातावरण सुनिश्चित करने के लिए एक एंटी – रैगिंग समिति के गठन की घोषणा की । एंटी – रैगिंग संदेश को बढ़ाने के लिए ‘ रैगिंग एक अपराध है ‘ और ‘ रैगिंग – मुक्त परिसर ‘ जैसे संदेशों वाले पोस्टर प्रमुख स्थानों में प्रदर्शित किए गए ।










