A2Z सभी खबर सभी जिले कीछत्तीसगढ़

मूर्ति लोकार्पण विवाद…महिला समूह ने चक्काजाम कर .मांगा 10 लाख…सरपंच का आरोप..कच्ची शराब बेचने वाले कांग्रेसियों की साजिश

पानी टंकी की जमीन पर कांग्रेसी ने बनाया घर...सरकारी जमीन पर खेतीबाड़ी

Screenshot 20241215 232235 Gallery…सरपंच का आरोप..कच्ची शराब बेचने वाले कांग्रेसियों की साजिश
बिलासपुर—रविवार को गनियारी में दोपहर बाद मूर्ति लोकार्पण को लेकर जमकर विवाद हुआ। नाराज महिला समूह की कार्यकर्ताओं ने चक्काजाम कर कोटा मार्ग आवागमन को घंटों तक बाधित किया। स्थानीय लोगों ने चक्काजाम किया है। मामले में स्थानीय सरंपच जितेन्द्र राज ने बताया कि कच्ची शराब बेचने वाले कुछ कांग्रेसियों ने अपने बड़े नेता के इशारे पर मूर्ति लोकार्पण को विवादास्पद बनाया है। जल्द ही पत्रकार वार्ता कर महिला समूह की साजिश को बेनकाब करूंगा। बताऊंगा कि पुलिस के आळाधिकारियों के सामने महिला समूह ने 10 लाख रूपयों की डिमाण्ड की है।

मामला गनियारी का है। दोपहर को पुलिस को खबर मिली कि गनियारी स्थित बिलासपुर कोटा मार्ग को ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया है। आनन फानन में पुलिस मौके पर पहुंच गयी। बातचीत के दौरान जानकारी मिली कि एक पक्ष नव निर्मित छत्तीसगढ महतारी मूर्ति का लोकार्पण स्थानीय विधायक करवाना चाहता था। समयाभाव के कारण विधायक धर्मजीत सिंह ने सिर्फ नवनिर्मित पंचायत भवन समेत अन्य निर्माणों का का ही लोकार्पण किया। इसके बाद क्षेत्र का दौरा करने निकल गए।

Back to top button
error: Content is protected !!