
सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी ज़िला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र सागर द्वारा खुरई स्थित शहनाई गार्डन में ‘एक जिला एक उत्पाद’ अन्तर्गत MSME टेक्नोलॉजी सेन्टर अचारपुरा भोपाल के सहयोग से तकनीकी उन्नयन की कार्यशाला आयोजित की गई। MSME Technology Centre भोपाल से आएं देबज्योति रॉय, प्रबंधक देवेंद्र कुमार परोरा, सीनियर इंजीनियर, सुबोध कुमार , इंजीनियर, अजीत कुमार, सीनियर टेक्नीशियन द्वारा अपने उद्बोधन द्वारा इकाई को केंद्र शासन द्वारा MSME टेक्नोलॉजी सेन्टर के माध्यम से दी जा रही सुविधाओं की जानकारी दी गयी।,सीनियर इंजीनियर MSME टेक्नोलॉजी सेंटर ने MSME टेक्नोलॉजी सेन्टर में उपलब्ध ट्रेनिंग और CAD CAM CAE के माध्यम से MSMEs के ऑटोमेशन , सेन्टर द्वारा संचालित विभिन्न technological courses, मैनेजमेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम और technology upgradation से MSMEs को बढ़ावा देने की विस्तृत जानकारी दी गई। देबज्योति रॉय, मैनेजर MSME टेक्नोलॉजी सेन्टर द्वारा MSME फैसिलिटी production सेन्टर में उपलब्ध machines जैसे die sinking मशीन, CNC Vertical Machining Centre,CNC टर्निंग मशीन, Conventional Cylindrical Grinding Machine, 3D Height Gauge, Profile Projector, vacuum heat treatment furnance,MSME TC द्वारा की जा रही कंसल्टेंसी तथा प्रोजेक्ट मैनेजमेंट सर्विस, Design support और start ups को दिए जा रहे सहयोग, सर्टिफिकेशन में सहायता, manufactured tools, पर जानकारी दी गयी।श्रीमती मंदाकिनी पांडेय, महाप्रबंधक, ज़िला व्यापार एवं उद्योग केंद्र सागर द्वारा कार्यशाला में उपस्थित कृषि यंत्र निर्माता उद्यमियों से MSME सेन्टर की एक्सपोज़र विजिट करने तथा इस सेन्टर में उपलब्ध सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने का आग्रह किया



