
पाली विधायक श्री भीमराज जी भाटी पहुंचे राजस्थान विधानसभा
जनसमस्याओं को लेकर विधानसभा अध्यक्ष से हुई चर्चा
आज जयपुर में विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी की अध्यक्षता में आयोजित अति आवश्यक बैठक में पाली विधायक भीमराज जी भाटी ने भाग लिया।
इस बैठक के दौरान विधायक भीमराज जी भाटी ने पाली विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और सरकारी योजनाओं को आम जन तक पहुंचाकर लोगों को राहत दिलाने पर विस्तृत चर्चा की
साथ ही पाली विधानसभा में अधिक से अधिक जन हित के कार्य हो इसके लिए विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष अपनी बात रखी।
पाली विधान सभा क्षेत्र में जनहित के लिए किए जा रहे प्रयासों के लिए पाली विधायक श्री भीमराज जी भाटी साहब का जनता नेआभार जताया 