A2Z सभी खबर सभी जिले की

टेंट खोलते समय लोहे के तीन पाइप मनरेगा महिला श्रमिक पर गिरे, सिर फटा

टेंट खोलते समय लोहे के तीन पाइप मनरेगा महिला श्रमिक पर गिरे, सिर फटा

नगर निगम परिसर स्थित पार्क में मंगलवार सुबह टेंट खोलते समय लोहे के तीन पाइप वहां कार्य कर रही मनरेगा महिला श्रमिक पर गिर गए। जिससे उसका सिर फट गया। महिला को बांगड़ अस्पताल के ट्रोमा सेंटर लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे भर्ती कर उपचार किया।मनरेगा मेट शोभा बंजारा ने बताया कि नगर निगम परिसर के पार्क में कुछ दिन पहले शिविर के लिए टेंट लगाया गया था। जिसको मंगलवार सुबह खोलने का कार्य चल रहा था। इस दौरान पार्क में चार श्रमिक महिलाएं जो पौधों व घास में पानी डालने का कार्य कर रही थी। टेंट खोलने समय शहर के सरदार समंद रोड स्थित आनंद नगर निवासी मनरेगा श्रमिकराधादेवी पत्नी लाखूसिंह रावत के ऊपर टेंट में लगे लोहे के तीन पाइप अचानक गिर गए। जिससे उसका सिर फट गया।घटना के बाद वहां कार्य कर रही अन्य महिला श्रमिक व नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारी जमा हो गए। इसके बाद घायल महिला को बांगड़ अस्पताल के ट्रोमा सेंटर लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे भर्ती कर उपचार किया।IMG 20241217 182214

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!