
‘ तिब्बती और मंगल बाजार के दुकानदारों का पंजीकरण जरूरी
नुमाइश मैदान और रेलवे रोड पर लगने वाले मंगल बाजार को लेकर शहर की राजनीति गरमा गई है । अब इसमें तिब्बती बाजार को भी शामिल कर लिया गया है । व्यापारी नेताओं का कहना है कि इन बाजारों में दूरदराज से आकर व्यापारी करोड़ों रुपये का कारोबार करते हैं । वहीं सरकार को राजस्व के नाम पर कुछ भी हाथ नहीं लगता । नुमाइश मैदान में 10 से 15 दिन लगने वाले आतिशबाजी बाजार को लेकर जीएसटी विभाग , पुलिस- प्रशासन सभी अलर्ट रहते हैं । कैजुअल पंजीयन के लिए इस बार जीएसटी विभाग के अधिकारियों ने आतिशबाजी दुकानदारों का उत्पीड़न भी किया । व्यापारी नेताओं का कहना है कि नुमाइश मैदान और रेलवे रोड पर मंगल बाजार लगाया जा रहा है । वहीं शहर में विभिन्न स्थानों पर तिब्बती बाजार भी लगाया है । जिसमें करोड़ों रुपये का कारोबार होता है । इन बाजारों में करोड़ों रुपये का कारोवार होने के बाद भी राजस्व के नाम पर सरकार को कुछ भी नहीं मिलता । व्यापारियों ने इस पर तत्काल रोक की मांग की है ।










