A2Z सभी खबर सभी जिले की

ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

जहां डॉक्टरों ने इकबाल को मृत घोषित कर दिया। लक्ष्मण की हालत गंभीर होने पर बस्ती रेफर कर दिया गया।

डुमरियागंज थाना क्षेत्र के टड़वा गांव के पास गुरुवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बेंवा चौराहे से आगे पेट्रोल पंप के पास गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में बाइक सवार इकबाल अहमद (35 वर्षीय) पुत्र सोहराब अली की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे लक्ष्मण प्रजापति (40 वर्षीय) पुत्र मंगरु प्रजापति गंभीर रूप से घायल हो गए।IMG 20241220 230948

दोनों असनहरा से निजी कार्य निपटाकर लौट रहे थे। टड़वा गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर हो गई। घटना के बाद घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बेंवा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने इकबाल को मृत घोषित कर दिया। लक्ष्मण की हालत गंभीर होने पर बस्ती रेफर कर दिया गया।

प्रभारी निरीक्षक श्यामसुंदर तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया गया है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!