A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

अवैध डीजल लदा सोमो जप्त चालक को भेजा गया जेल

मधुबन पुलिस ने गुप्त सुचना पर महेशपुर स्थित प्रमोद ड्रेसेस के समीप गुरुवार की रात्रि लगभग 2 बजे वाहन चेकिंग लगा कर अवैध डीजल लोड टाटा सूमो चार पहिया वाहन को जब्त किया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि फुलारीटांड़ की ओर से सिल्वर कलर की टाटा सुमो संख्याJH10R 7331 अवैध डीजल लेकर कतरास की ओर जा रही है। पुलिस ने सूचना मिलते ही महेशपुर के पास वाहन चेकिंग लगाया जिसमें टाटा सुमो को टॉर्च के लाइट दिखा कर रोकने का प्रयास किया गया। टॉर्च लाइट देखते ही टाटा सूमो चालक फुलारीटांड निवाशी सुनील कुमार महतो सुमो को घुमाकर भागने के लगा । तभी चेकिंग में तैनात पुलिस जवानो ने टाटा सुमो को घेराबंदी कर रोक लिया।गाड़ी के पीछे 20 लीटर के 15 गैलन थे ढक्कन खोलकर देखा गया तो गैलन में डीजल था। पुलिस के द्वारा लगभग 300 लीटर डीजल जप्त किया गया है। इस संबंध में एएसआई मंजीत पासवान के लिखित शिकायत पर अवैध डीजल चोरी का मामला दर्ज कर चालक सुनील कुमार महतो को हिरासत में जेल भेज दिया है।

Back to top button
error: Content is protected !!