
जिला विधिक सेवा प्राधिकार कार्यालय के सभा कक्ष में मानसिक बीमार व्यक्तियों के लिए दो दिवसीय अभ्यास शिविर का आयोजन किया गया. यह आयोजन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार मदन किशोर कौशिक के दिशा निर्देश पर किया गया अभ्यास शिविर का उद्घाटन जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अरविंद कुमार दास एवं डिप्टी चीफ लीगल एंड डिफेंस काउंसिल कृष्ण कुमार पाठक गया ने दीप प्रज्वलित कर किया. जिसमें गण मान्य अधिवक्ता गण,व पारा लीगल वालंटियर व अन्य लोग उपस्थित थे. इस अभ्यास शिविर में सचिव अरविंद कुमार दास ने मानसिक बीमार व्यक्तियों की सहायता के लिए आवश्यक कानूनी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि मानसिक बीमार व्यक्तियों को समाज की मुख्य धारा में लाने के लिए यथासंभव प्रयास करना चाहिए. इस मौके पर पैनल अधिवक्ता राजेश आनंद, राजेंद्र सिंह, पवन कुमार मिश्रा, पारा लीगल वालंटियर जुल्फिकार अंसारी, रोहित कुमार, परमानंद सिंह व मनोज कुमार ने इस शिविर में भाग लेकर लाभ उठाया. इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कर्मचारी विकास कुमार, अनिल कुमार व हारून रशीद भी उपस्थित थे.
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीजन हेड गया
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज





