
गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम गुरजीभाटा टी के आश्रित पारा ओंकारपारा में बीते 4 माह से बिजली की समस्या से आदिवासी ग्रामीण जूझ रहे थे ग्रामीणों का कहना है कि 4 माह से बिजली की समस्या ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण अंधेरे में जीवन यापन करने को मजबूर थे जो 4 माह बाद
जिला पंचायत गरियाबंद के जिला पंचायत अध्यक्ष स्मृति ठाकुर को ग्रामीण के द्वारा एक
आवेदन देकर
निवेदन किया था और इस समस्या को देखते ही जिला पंचायत अध्यक्ष स्मृति ठाकुर ने बिजली विभाग से सम्पर्क कर समस्या का समाधान किया जिला पंचायत अध्यक्ष के नेतृत्व से गांव में बिजली बंद की समस्या से छुटकारा मिली है l जिससे ग्रामीणों ने जिला पंचायत अध्यक्ष को धन्यवाद देकर आभार व्यक्त किया है l






