A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

सेंट थॉमस इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस समारोह

शाहगंज, जौनपुर, क्रिसमस ईश्वर के प्रेम का जश्न मनाने के लिए एक आदर्श अवसर है। यह खुशी का त्यौहार है, जहाँ हर कोई खुश नज़र आता है। क्रिसमस खुशियों, मौज-मस्ती और नई शुरुआत का समय है। यह सब अच्छे समय, उल्लास और अच्छे उत्साह के बारे में है। यह प्रभु यीशु के जन्म के उपलक्ष्य में पूरी दुनिया में मनाया जाता है।
थॉमस इण्टर कॉलेज में क्रिसमस का जश्न बहुत जोश और उत्साह के साथ मनाया गया।
बच्चों में क्रिसमस के जश्न का उत्साह देखा जा सकता था। सांता की तरह सजे हुए कुछ बच्चे उत्साहित दिखे। समारोह में मुख्य अतिथि स्कूल के प्रधानाचार्य एंटोनी सामी ने प्रभु ईशु का जन्म दिन की सभी को बधाई देने के साथ ही उनका जन्म का शुभ संदेश दिया।

बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया, जिसमें उन्होंने कैरोल – मैरी का बालक यीशु मसीह ‘, प्रार्थना गीत गाया और साथ ही जिसके बाद जिंगल बेल्स , , इफ यू आर हैप्पी , हियर वी गो राउंड द मलबरी बुश , आदि गानों पर नृत्य किया गया। दिन का समापन क्रिसमस केक काटने और बच्चों को बांटने के साथ हुआ। इस समारोह को सफल बनाने में विद्यालय परिवार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

राज कुमार सेठ

मैं एक प्राइवेट टीचर हूँ। पत्रकारिता मेरा शौक है।
Back to top button
error: Content is protected !!