A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य का विवादित बयान: महात्मा गांधी को पाकिस्तान का राष्ट्रपिता बताया

नई दिल्ली। मशहूर सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य एक बार फिर अपने विवादित बयानों के कारण चर्चा में आ गए हैं।

WhatsApp Image 2024 12 23 at 11.15.36 AM

सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य का विवादित बयान: महात्मा गांधी को पाकिस्तान का राष्ट्रपिता बताया

नई दिल्ली।
मशहूर सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य एक बार फिर अपने विवादित बयानों के कारण चर्चा में आ गए हैं। हाल ही में एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में अभिजीत ने महात्मा गांधी को लेकर ऐसा बयान दिया, जिसने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है।

महात्मा गांधी पर विवादित टिप्पणी
इंटरव्यू के दौरान अभिजीत ने कहा, “महात्मा गांधी राष्ट्रपिता भारत के लिए नहीं बल्कि पाकिस्तान के लिए थे। भारत तो पहले से ही भारत था। पाकिस्तान को बनाया गया। ये गलती से महात्मा गांधी को यहां का राष्ट्रपिता बता दिया गया। जन्मदाता तो वो थे। पिता वो थे। दादा वो थे और नाना भी वो ही थे।”

आरडी बर्मन को बताया “म्यूजिक का राष्ट्रपिता”
महात्मा गांधी की तुलना करते हुए अभिजीत ने म्यूजिक कंपोजर आरडी बर्मन को उनसे बड़ा बताया। उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी देश के राष्ट्रपिता थे, लेकिन आरडी बर्मन म्यूजिक के राष्ट्रपिता थे। आरडी बर्मन का योगदान महात्मा गांधी से भी बड़ा है।”

बयान पर हंगामा
अभिजीत का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कई लोगों ने इसे असंवेदनशील और आपत्तिजनक बताया है। वहीं, उनके फैंस और आलोचक इस मुद्दे पर आमने-सामने हैं।

सोशल मीडिया की प्रतिक्रियाएं
उनके बयान के बाद ट्विटर पर #BoycottAbhijeet ट्रेंड करने लगा। लोग उनके इस बयान की कड़ी आलोचना कर रहे हैं।

अभिजीत का जवाब
अभिजीत भट्टाचार्य ने अभी तक इस विवाद पर सफाई नहीं दी है। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब वह अपने बयानों को लेकर विवादों में घिरे हैं।

रिपोर्ट: एलिक सिंह, एडिटर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!