
कटनी, रीठी।। GANESH UPADHYAY VANDE BHARAT LIVE TV NEWS KATNI MP.
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को खजुराहो में केन-बेतवा लिंक परियोजना का भूमिपूजन करेंगे। इसे लेकर बुंदेलखंड सहित आसपास के क्षेत्रों में उत्साह देखा जा रहा है। गौरतलब है कि केन नदी का उद्गम स्थल रीठी विकास खंड के ग्राम पंचायत घनिया में है।
मंगलवार को रीठी जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत हरद्वारा में एक कार्यक्रम आयोजित कर केन नदी के जल से भरे 100 कलशों की यात्रा निकाली गई, जो खजुराहो में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होंगी। हरद्वारा के केन नदी घाट में आयोजित 100 अमृत कलश यात्रा का वैदिक मंत्रोच्चारण व विशेष पूजा अर्चना के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टंडन सोनी, विधायक प्रणय पाण्डेय, विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह, रीठी मंडल अध्यक्ष भरत पटेल, देवगांव मंडल अध्यक्ष अभिलाष राय ने हरी झंडी दिखाकर खजुराहो के लिए रवाना किया।
इस दौरान क्षेत्रीय विधायक प्रणय पाण्डेय ने कहा कि केन-बेतवा लिंक परियोजना से कई पीढ़ियों का इंतजार खत्म हुआ। इस परियोजना से समृद्ध बुंदेलखंड होगा, सशक्त किसान होंगे और केन-बेतवा के मिलन से बुंदेलखंड के घर-आंगन महक उठेंगे। कार्यक्रम में शामिल होने दो बसें रवाना की गई। इस दौरान रामरतन पायल, रवि खरे, सुनील उपाध्याय, रमेश सोनी, मृदुल मिश्रा, कैलाश जैन, अहिल्या राय, सीमा सोगानी, ओमकार मिश्रा, अमितपुरी गोस्वामी, रोशनी सिंह, कौशल पाल, मिल्लू चक्रवर्ती, अनमोल अग्रवाल, अनिल राय सहित बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही।










