?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़धमतारी

थाना मेचका पुलिस को मिली सफलता साढ़े नौ लाख की चोरी का हुआ खुलासा तीन आरोपी गिरफ्तार

नगरी। थाना मेचका क्षेत्रातंर्गत ग्राम बोईरगांव में हुए साढ़े नौ लाख के चोरी का धमतरी पुलिस थाना मेचका ने खुलासा किया है। चोरी में शामिल तीन आरोपी को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध थाना मेचका द्वारा धारा 305(ए),331(3)BNS.के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।आरोपियों से लोहे के पाइप बेसप्लेट,जीआई नाली, टीना सीट कुल 3,00,000 रुपए प्रयुक्त वाहन ट्रक कीमती 7,00,000 रुपए,पीकप वाहन कीमती 2,50,000 रुपए,1 सीट 2500 रुपए नगद 6000 रुपए जुमला 12,58500 रुपए जब्त किया गया है।

ये है विवरण

दिनांक 20.12.24 को प्रार्थी नंदेश्वर डांगरे द्वारा थाना मेचका में रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रधानमंत्री जनमन योजना अंतर्गत अति पिछड़ा वर्ग के लिए बहुउ‌द्देशीय हाल आंगनबाड़ी तथा माईको मेडिकल के अंतर्गत ग्राम बोईरगांव कमारपारा में कार्य चल रहा था विहान बागड़े साकिन नागपुर के द्वारा स्ट्रक्चर कार्य मे उपयोग होने वाली सामग्री लोहे की पाईप, लोहे की पट्टा, लोहे की बेसप्लेट, लोहे की रूफिंग शीट, लोहे का रिच, लोहे की स्क्रू 9,50,387/- रुपए को दिनांक 18.11.24 को ट्रक में लादकर चोरी कर ले जाने की आवेदन पर से आरोपी विहान बागड़े के विरूद्ध थाना मेचका में अप० क्र.14/24 धारा 305(ए), 331 (3), BNS के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।

जिस वरिष्ठ अधिकारियों के त्वरित कार्रवाई एवं कुशल मार्गदर्शन में थाना मेचका पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी पतासाजी हेतु दीगर प्रांत नागपुर महाराष्ट्र जाकर आरोपी विहान बागड़े का पतासाजी कर हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ करने पर कंपनी द्वारा प्राथमिक शाला बोईरगांव में रखे फेम इट्रक्चर लोहे की सीट सहित लोहे की सामाग्री सभी मिलाकर करीबन 3 टन को प्राथमिक शाला के दरवाजा में लगे ताला हथौड़ा से तोड़कर 2500/ रुपए में लेबर लगाकर ट्रक कमांक CG 05 AR 4564 में लोड करवाकर चोरी कर उक्त सामाग्री को ग्राम डोंगरडूला के परिचित के भानेन्द्र विश्वकर्मा के पास 1,40,000/ रुपए में बेच देना स्वीकार किया,जिससे नगद 6000 रुपए एवं घटना प्रयुक्त हथौड़ा भी जप्त किया गया।
उक्त चोरी के सामाग्री को खरीदने के संबंध में भानेन्द्र विश्वकर्मा से पूछताछ करने पर कम कीमत में मिलने पर खरीदना बताया।
विहान बागड़े से 140000 रुपए में खरीदकर ग्राम दुधावा के रूपेन्द्र साहू को 200000 रुपए में बेच देना व 1,40,000 रुपए को विहान बागड़े को नगद देना बताया। बाकी पैसे को खर्च कर देना बताया तथा उपरोक्त सामान में से 1 नग प्रोफाइल सीट 19 फीट वाला घर बाड़ी पैरावट के पास रखना बताने पर 1 शीट कीमती 2500 रुपए गवाहों के समक्ष वजह सबूत में जब्त कर उक्त चोरी के सामाग्री को खरीदने के संबंध में रूपेन्द्र साहू ग्राम दुधावा को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर भानेन्द्र विश्वकर्मा ग्राम डोगरडुला से 2,00,000 रुपए में खरीदकर अपने पीकप वाहन से अपने घर ले गया था।

ये जब्त सामान

लोहे के पाइप, बेसप्लेट, जीआई नाली, टीना सीट, जुमला कीमती 3,00,000 रुपए व पीकप वाहन क० CG 19 BF 3212 कीमती 2,50,000 रुपए गवाहों के समक्ष जब्त किया गया।
नगद 6000 रुपए,1 टीना शीट 2500 रुपए ट्रक क्र. CG 05 AR 4564 कि0 7,00,000/ रू० को वाहन स्वामी अनिल बंजारे से जप्त किया गया है।
कुल जुमला सम्पत्ति कीमती 12,58500 रुपए जब्त किया गया।

आरोपी भानेन्द्र विश्वकर्मा व रूपेन्द्र साहू द्वारा चोरी का माल खरीदना पाये जाने पर प्रकरण में धारा 317 (2) BNS जोड़ी गई। आरोपीगण के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने पर आरोपी विहान बागड़े, भानेन्द्र विश्वकर्मा, रूपेन्द्र साहू को 24.12.2024 के क्रमशः 18/10, 18/20, 18/30 बजे विधिवत गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना परिजनों को देकर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

ये आरोपियों का नाम
*(1)* विहान बागड़े पिता स्व० किरण बागडे उम्र 32 वर्ष साकिन 77 मंगलधाम सोसाईटी दतवाडी थाना वाडी जिला नागपुर महाराष्ट्र।

(2) भानेन्द्र विश्वकर्मा पिता कार्तिक राम विश्वकर्मा उम्र 29 वर्ष साकिन डोंगरजूला थाना नगरी जिला धमतरी (छ०ग०)

(03) रूपेन्द्र साहू पिता हीरालाल साहू उम्र 33 वर्ष साकिन दुधावा चौकी दुधावा थाना नरहरपुर जिला कांकेर (छ०ग०)

इनका रहा योगदान

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी मेचका सहायक उपनिरीक्षक राधेश्याम बंजारे, आरक्षक, गिरीश सोम, दिनेश रात्रे, डीएसएफ आरक्षक भोजलाल प्रजापति का विशेष योगदान रहा।

CHANDRABHAN YADAW

BUREAU CHIEF VANDE BHARAT LIVE TV NEWS DISTT - DHAMTARI CHHATTISGARH....CO. NO. 9907889655
Back to top button
error: Content is protected !!