A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

एक डायग्नोस्टिक सेंटर और दो निजी अस्पतालों में छापा, नहीं मिले डॉक्टर

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज अंबेडकर नगर

अंबेडकरनगर
एसीएमओ डॉ. रामानंद सिद्धार्थ ने शुक्रवार को एक डायग्नोस्टिक सेंटर और दो निजी अस्पतालों में छापा मारा। मौके पर अस्पताल में मरीज तो मिले, लेकिन कोई चिकित्सक या कर्मी उपस्थित नहीं था।इस पर उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को नोटिस देते हुए शनिवार तक तलब कर लिया। कहा कि अस्पताल पंजीयन की पत्रावली लेकर उपस्थित नहीं हुए तो सभी का पंजीयन निरस्त करते हुए एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
बीते दिनों शिकायत के बाद अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रामानंद सिद्धार्थ ने डिप्टी सीएमओ के साथ शुक्रवार सुबह 11 बजे प्रांजल डायग्नोस्टिक सेंटर बसखारी पहुंच गए। सेंटर में कोई चिकित्सक नहीं था, मगर 10 से अधिक मरीज अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। अल्ट्रासाउंड कक्ष में बलवंत पाल नाम का मरीज मौजूद था। उसने बताया कि वह अल्ट्रासाउंड कराने आया है। अभी डाॅक्टर साहब यहीं पर थे। हालांकि, स्टाफ ने इससे इन्कार किया और बताया कि अभी चिकित्सक आए ही नहीं हैं। दोनों स्वास्थ्य अधिकारियों ने सेंटर में नोटिस चस्पा कर कागजात के साथ प्रबंधन को सीएमओ कार्यालय में तलब कर लिया।
इसके बाद बाजार के ही आशुतोष हास्पिटल एवं हड्डी अस्पताल का निरीक्षण किया तो यहां भी कोई चिकित्सक नहीं मिला। अस्पताल में सात से अधिक मरीजों का हड्डी का आपरेशन हुआ था। चार लोग अस्पताल से मिली डेट पर आपरेशन कराने आए थे। यहां भी स्टाफ ने बताया कि चिकित्सक नहीं आए हैं। इस पर टीम ने यहां भी नोटिस देते हुए अस्पताल प्रबंधन को शनिवार को कार्यालय बुलाया है। इसके बाद टीम ने अमन हड्डी अस्पताल का निरीक्षण किया तो यहां भी कोई चिकित्सक मौजूद नहीं मिला। यहां भी नोटिस चस्पा किया गया।
लाइसेंस निरस्त करने की होगी कार्रवाई
डायग्नोस्टिक सेंटर सहित दोनों अस्पताल को नोटिस दी गई है। यदि शनिवार को संबंधित अस्पताल के संचालक पंजीकरण की पत्रावली के साथ कार्यालय नहीं आए तो पंजीयन निरस्त करने के लिए डीएम को पत्रावली भेजी जाएगी। साथ ही छोलाछाप की श्रेणी में रखते हुए एफआईआर दर्ज कराया जाएगा। -डॉ. रामानंद सिद्धार्थ, एसीएमओ

ANGAD YADAV AMBEDKAR NAGAR UP

🌺 वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज एवं समाचार पत्र 🎥 उत्तर प्रदेश 🌺🌺
Back to top button
error: Content is protected !!