
दुष्कर्म की नीयत से घर में घुसे दबंग ने फाड़े कपड़े
बांदा
महिला से दुष्कर्म की नीयत से घर में घुसे दबंग ने तमंचा दिखाते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए। महिला के हिम्मत दिखाते हुए शोर मचाने पर आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। इससे महिला की इज्जत बच गई।बिसंडा थानाक्षेत्र के एक गांव की महिला ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह घर में अकेली सोई थी। गांव का दबंग युवक घर में घुस आया। बदनीयती से पकड़ लिया। तमंचा दिखाते हुए कपड़े फाड़ दिए।विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। इस बीच शोर सुनकर आसपास के लोग जुटते, इससे पहले भाग निकला। आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस अफसरों ने कहा कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

