
नागपुर: नागपुर शहर के पारडी क्षेत्र मे आज एक बड़ा हादसा होते होते बच गया । पारडी फ्लाईओवर के ऊपर पिलर पर एक व्यक्ति गिर गया । रेस्क्यू कर उस व्यक्ति को सुरक्षित पिलर से नोचे उतारा गया। प्राप्त जानकारी अनुसार नागपुर शहर के पारडी क्षेत्र मे आज दोपहर एक व्यक्ति अचानक फ्लाईओवर के ऊपर लटक गया । इसकी जानकारी मिलने पर कलमना अग्निशमन केंद्र एवं पारडी पुलिस स्टेशन की टीम ने मिलकर तुरंत ही राहत कार्य शुरू कर रेस्क्यू कर उस व्यक्ति को सुरक्षित नीचे उतारा गया। जानकारी अनुसार पीड़ित व्यक्ति का नाम नितिन नवघरे कावले है। जानकारी अनुसार नितिन फ्लाईओवर मे रंगाई का कार्य कर रहा था, इसी दौरान सेफ्टी केबल के टूट जाने से वह फ्लाईओवर के ऊपर ही लटक गया। घटना के बाद उसे रेस्क्यू टीम के द्वारा सुरक्षित नीचे उतारा गया। उसकी हालत स्थिर बताई गई।




