
फिरोजाबाद
महिला की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया प्रताडित कर मारने का आरोप
फिरोजाबाद के थाना खैरगढ़ के गांव कुड़ी में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतिका की पहचान शिवानी (पत्नी पुष्पेंद्र) के रूप में हुई है। घटना के बाद मृतिका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया है। शिवानी के परिजनों का कहना है कि उसे ससुराल वालों द्वारा लंबे समय से प्रताड़ित किया जा रहा था। पैसे मांगे जाते है उन्होंने आरोप लगाया कि यह हत्या की गई है।मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच जारी है।



