
पीलीभीत। माधोटांडा क्षेत्र में रविवार सुबह एक ट्रक अनियंत्रित होकर हरदोई ब्रांच नहर में घुस गया। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। लोगों ने ट्रक चालक को बमुश्किल नहर से बाहर निकाल कर आया। सूचना के बाद माधोटांडा पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को बाहर निकालने की प्रयास शुरू कर दिए।









