
इटियाथोक/गोंडा। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा आज मंडल अध्यक्ष व जिला प्रतिनिधियों की घोषणा कर दी गई। आपको बता दे मेहनौन मंडल अध्यक्ष पद पर रमेश सिंह व पूर्व मंडल अध्यक्ष आत्माराम वर्मा को जिला प्रतिनिधि का पद प्राप्त हुआ है वही इटियाथोक मंडल अध्यक्ष पद पर संतोष चौरसिया व पूर्व मंडल अध्यक्ष सत्यव्रत ओझा को जिला प्रतिनिधि का पद प्राप्त हुआ है। जिससे कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है इस अवसर पर सदाशिव बाजार में पूर्व मंडल अध्यक्ष व वर्तमान में जिला प्रतिनिधि आत्माराम वर्मा को वर्तमान मंडल अध्यक्ष रमेश सिंह ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया वही कार्यकर्ताओं ने नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष रमेश सिंह वह नव नियुक्त जिला प्रतिनिधित आत्माराम वर्मा को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की इस अवसर पर नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष रमेश सिंह ने संगठन के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और विश्वास दिलाया वे पार्टी के नियमों एवं सिद्धांतों पर कार्य करेंगे। वही खरगूपुर मंडल से सुरेश कुलदीप,बहलोलपुर मंडल से अरुण त्रिपाठी और मुजेहना से मुनीद्र कुमार शर्मा को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है।






