A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

पेसा एक्ट प्रशिक्षण में शामिल हुए उपसरपंच जपं में दो दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

पेसा एक्ट प्रशिक्षण में शामिल हुए उपसरपंच

जपं में दो दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

जुन्नारदेव के अंतर्गत आने वाले सभी 97 ग्राम पंचायत के उपसरपंचो को 2 दिवसीय संजय गांधी युवा नेतृत्व एवं ग्रामीण विकास प्रशिक्षण संस्थान पचमढ़ी के द्वारा पेसा अधिनियम अंतर्गत की जा रही गतिविधियों एवं क्रियान्वयन संबंधित प्रशिक्षण दिया।
ढाई सालों में पहली बार उप सरपंचों का प्रशिक्षण दिया गया जिसमें सभी उपसरपंच साथी बडे उत्साह नजर आए यह प्रशिक्षण में सभी ग्राम पंचायत के उपसरपंचों ने प्रशिक्षण लिया और मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रश्मि चौहान से आग्रह किया की इसी तरह समय समय में उपसरपंचों को भी प्रशिक्षण दिया जाए, जिसमें शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनहितैषी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी समय पर हम सभी उपसरपंच साथियों को भी प्राप्त हो सके जिसमें हम उपसरपंच साथी जमिनी स्तर पर गांव के मंजरे टोला मे पंचों के सहयोग से कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार कर लोगो को ज्यादा से ज्यादा लाभ दिलवा सके। प्रशिक्षण में उपस्थित पेसा एक्ट ट्रेनर के रूप में उपस्थित श्रीमती अंजुम खान एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमति रश्मि चौहान तथा पैसा अधिकारी चंद्रभान सिंह और उपसरपंच संघ के अध्यक्ष राकेश खरे एव उपाध्यक्ष राजकुमार बेलवंशी सहित संघ के सभी पदाधिकारी तथा सदस्य एवं सभी उपसरपंच गण उपस्थित रहे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!