A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरबाँदा

आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल बांदा श्री बालकृष्ण त्रिपाठी ने आज तहसील अतर्रा एवं थाना अतर्रा का किया निरीक्षण

IMG 20241231 185521

आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल बांदा श्री बालकृष्ण त्रिपाठी ने आज तहसील अतर्रा एवं थाना अतर्रा का किया निरीक्षण 

निरीक्षण में उन्होंने सर्वप्रथम तहसील अतर्रा का निरीक्षण करते हुए नजारत अनुभाग, राजस्व अभिलेखागार, मतदाता पंजीकरण केन्द्र, न्यायालय तहसीलदार अतर्रा, ई-गर्वनेन्श कक्ष, संग्रह अनुभाग आदि पटलों गहनता से निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित पटल सहायकों से उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुए कार्यों को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने 10 से 12 बजे तक जनसुनवाई का रजिस्टर एवं शिकायतों का निस्तारण रजिस्टर का अवलोकन करते हुए शिकायतकर्ता का मोबाइल नम्बर अंकित कराते हुए फीड बैक लिये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने आईजीआरएस के मामलों के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुए जनशिकायतों का निस्तारण समयबद्धता से गुणवत्ता से किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने वरासत के प्रकरणों में आदेश होने के पश्चात तत्काल खतौनी में दर्ज कराये जाने तथा कृषक दुर्घटना बीमा योजना के लम्बित प्रकरणों में शीघ्र जांच की कार्यवाही पूर्ण कर कृषकों को लाभ दिलाये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने अभियान चलाकर पशुओं का पंजीकरण कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने मतदाता पंजीकरण केन्द्र में प्राप्त आवेदनों में बीएलओ से रिपोर्ट प्राप्त कर कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने आय, जाति, निवास प्रमाण पत्रों को जांच की कार्यवाही कर समय से बनाये जाने के निर्देश सम्बन्धित राजस्व अधिकारियों को दिये।

आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान 10 बडे बकायेदारों के वसूली की कार्यवाही के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुए वसूली की कार्यवाही में तेजी लाये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने बन्द आरओ मशीन को ठीक कराये जाने तथा शौचालय में गन्दगी व दरवाजे को ठीक कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने राजस्व अभिलेखागार का निरीक्षण करते हुए भू-राजस्व अभिलेखों के बहुत पुराने अभिलेखों की बीडिंग कराये जाने तथा स्टोर में रखी सामग्री का रख-रखाव ठीक प्रकार से किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने निरीक्षण में मिशिल बन्द, केश डायरी या मुकदमों के निस्तारण के अभिलेखों का निरीक्षण करते हुए वादों का निस्तारण शीघ्र किये जाने के निर्देश तहसीलदार को दिये। उन्होंने संग्रह अनुभाग में वसूली सम्बन्धी अभिलेखों का निरीक्षण करते हुए व्यापर कर एवं विद्युत देयकों की लम्बित वसूली को शीघ्र कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने पेडों की नीलामी की धनराशि तथा कैन्टीन की धनराशि को जमा कराये जाने के भी निर्देश दिये। उन्होंने निर्देश दिये कि रोड पर अतिक्रमण नही होने पाये, इस सम्बन्ध में व्यापारियों से समन्वय कर अतिक्रमण को हटाये तथा कूडे का उचित निस्तारण कराया जाए।

आयुक्त ने थाना कोतवाली अतर्रा का निरीक्षण करते हुए महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया तथा शिकायत रजिस्टर, आईजीआरएस रजिस्टर व अपराध पुस्तिका तथा थाना दिवस में जनसुनवाई के दौरान प्राप्त होने वाली समस्याओं के निस्तारण के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुए प्राप्त समस्याओं का निस्तारण समयबद्धता के साथ किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने प्रथम सूचना रिपोर्ट के दर्ज प्रकरणों में समय से जांच कर कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने नोटिस बोर्ड को ठीक कराये जाने तथा अभिलेखों का रख-रखाव ठीक रखने के निर्देश दिये। उन्होंने महिला हेल्प डेस्क के द्वारा महिलाओं को दी जाने वाली सहायता के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुए, महिलाओं से सम्बन्धित प्रकरणों पर शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी श्री नगेन्द्र प्रताप, उप जिलाधिकारी अतर्रा श्री राहुल द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी पुलिस, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार अतर्रा सहित सम्बन्धित पटलों के पटल सहायक उपस्थित रहे।

 

सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग बांदा द्वारा निःशुल्क प्रकाशनार्थ हेतु प्रेषित।

उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर चित्रकूट धाम मंडल के बेसिक शिक्षा विभाग के महत्वपूर्ण अधिकारियों का अटल आवासीय विद्यालय, बांदा में भ्रमण उत्तर प्रदेश के शासन के निर्देश पर चित्रकूट धाम मंडल के जनपद बांदा, महोबा, हमीरपुर और चित्रकूट जनपद के बेसिक शिक्षा विभाग के सभी अधिकारियों का अटल आवासीय विद्यालय अछरौड, बांदा मे शासकीय भ्रमण हुआ। इन अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश था कि वे अटल आवासीय विद्यालय बांदा का भ्रमण करें और जो भी अच्छाइयां देखें और उनसे अपने-अपने स्कूलों में अवश्य लागू करें।इस अवसर पर एडिशनल डायेरेक्टर बेसिक शिक्षा चित्रकूट धाम मण्डल-बांदा समय के पूर्व अटल आवासीय विद्यालय बांदा में उपस्थित रहे। एडी बेसिक के साथ बेसिक शिक्षा अधिकारी बांदा एवं महोबा भी मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त चारों जिलों के एसआरजी अटल आवासीय विद्यालय बांदा में मौजूद रहे। उनके साथ खण्ड शिक्षा अधिकारी ब्लॉक रिसोर्स प्रर्सन्स (विषय विशेषज्ञ) एवं जिला एवं खंड समन्वय संयोजक मौजूद रहे। सर्वप्रथम एडी बेसिक चित्रकूट धाम एवं अटल आवासीय विद्यालय, बांदा के प्राचार्य श्री जनार्दन उपाध्याय की अध्यक्षता में एक बैठक बहुद्देशीय कक्ष में समपन्न हुई। जिसमें एडी बेसिक ने यहां एकत्र होने के उद्देश्य को बताया और अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को निर्देश दिया कि इस विद्यालय की अच्छाइयों को अपने स्कूलों में अवश्य लागू करें और नये पंजीकरण में सहयोग प्रदान करें। अटल आवासीय विद्यालय बांदा के प्राचार्य श्री जनार्दन उपाध्याय ने बताया की अटल आवासीय विद्यालय मुख्यमंत्री की ड्रीम परियोजना है। हम सभी कर्मचारी गण उसे पूरा करने के लिए पूरा प्रयास कर रहे हैं। हमारा प्रयास सकारात्मक होना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में एडी बेसिक एवं प्राचार्य के नेतृत्व में चित्रकूट धाम के बेसिक शिक्षा के सभी अधिकारियों ने सभी शैक्षिक कक्षाओं का अवलोकन किया और शिक्षण कार्य को देखा। इसके बाद आर्ट गैलरी का भ्रमण किया और बहुद्देशीय कक्ष में छात्र-छात्राओं द्वारा किए गए सृजनात्मक कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की। इसके पश्चात् पूरी टीम ने कंप्यूटर लैब एवं विज्ञान प्रयोगशाला का भ्रमण किया। अंत में सभी अधिकारियों ने बालक एवं बालिका छात्रावासों का भ्रमण किया। सभी अधिकारियों व एडी बेसिक ने विद्यालय की खूब प्रशंसा की। सभी अधिकारी विद्यालय की साफ सफाई एवं रखरखाव पर खुश थे। सभी अधिकारियों ने अध्यापकों द्वारा दिए गए शिक्षण कार्य एवं उपलब्धियों की जमकर तारीफ की। संपूर्ण कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन श्री अनिल कुमार ए.बी. प्रशासनिक अधिकारी ने किया। संपूर्ण कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग एवं सकारात्मक भाव से संपन्न हुआ। धन्यवाद।

Back to top button
error: Content is protected !!