?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
आगराउत्तर प्रदेश
Trending

आगरा: खेरागढ़ में लूट का प्रयास, पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा

IMG 20241231 WA0057
प्रशिक्षु दरोगा प्रशांत कुमार

शिवम् सिकरवार आगरा।खेरागढ़ थाना पुलिस ने आरएसएस पदाधिकारी और व्यापारी के घर पर हुए लूट के प्रयास का महज 24 घंटे में खुलासा कर बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने इस मामले में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को भी हिरासत में लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, लूट की योजना में चार लोग शामिल थे, जिनमें व्यापारी का पूर्व नौकर अयान और खेरागढ़ निवासी लोकेंद्र कुशवाह प्रमुख थे। अयान ने घर की अंदरूनी जानकारी का उपयोग करते हुए लूट की योजना बनाई थी। घटना को अंजाम देने के लिए आरोपियों ने व्यापारी के घर में घुसने की कोशिश की, लेकिन सतर्कता और पुलिस की त्वरित कार्रवाई के कारण वे अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके।

abhiyukt e1735641499575
गिरफ्तार अभियुक्त

नवागत थाना प्रभारी इंद्रजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपियों को कुसियापुर बॉर्डर से गिरफ्तार किया। मामले की जांच प्रशिक्षु दरोगा प्रशांत कुमार कर रहे थे। उनकी जांच और सूझबूझ के चलते आरोपियों को दबोचने में सफलता मिली। एसीपी खेरागढ़ इमरान अहमद ने बताया कि पुलिस की सतर्कता और कुशल रणनीति के चलते घटना का शीघ्र खुलासा हो सका।
पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्रवासियों में राहत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने नवागत थाना प्रभारी इंद्रजीत सिंह और उनकी टीम की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसी सक्रियता से अपराधियों पर लगाम लगाई जा सकती है।
यह घटना खेरागढ़ में आरएसएस पदाधिकारी और व्यापारी के घर पर लूट के प्रयास से जुड़ी थी, जिसने क्षेत्र में दहशत फैला दी थी। लेकिन प्रशिक्षु दरोगा प्रशांत कुमार और पुलिस टीम की मुस्तैदी और 24 घंटे के भीतर मामले के खुलासे ने जनता का भरोसा बढ़ाया है।

Back to top button
error: Content is protected !!