
सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी। समर्थ भारत पर्व कार्यक्रम मनाया गया मकरोनिया में विवेकानंद कैन कन्याकुमारी शाखा सागर एवं मकरोनिया भारतीय जनता पार्टी मंडल के संयुक्त तत्वाधान में मकरोनिया चौराहे पर मनाया गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर प्रमुख चंद्र प्रकाश शुक्ला ने बताया कीअध्यात्म और हिंदू धर्म को आत्मसात करने के लिए 4 वर्ष के भारत भ्रमण के बाद स्वामी विवेकानंद ने 25 26 व 27 दिसंबर 1892 को कन्याकुमारी में समुद्र के बीच एक बड़ी चट्टान पर ध्यान लगाया था इस दौरान उन्होंने भारत के अतीत वर्तमान और भविष्य पर विचार किया था इस अनुभव के बाद उन्हें मानवता की सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित करने का संकल्प लिया था इसलिए विवेकानंद केंद्र 25 दिसंबर से 12 जनवरी तक समर्थ भारत पर्व एवं स्वामी विवेकानंद जयंती उत्सव के रूप में आयोजित करते हैं भारतीय जनता पार्टी मकरोनिया मंडल के अध्यक्ष अंकित तिवारी सपाट ने बताया की समर्थ भारत पर्व के दौरान कई तरह के कार्यक्रम आयोजित करता है जैसे भारत माता पूजन युवा संवाद युवा प्रतियोगिता विवेकानंद शोभा यात्रा पुष्पांजलि आदि । मकरोनिया चौराहे पर भारत माता की आरती की गई एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम किया गया कार्यक्रम में विवेकानंद केंद्र की सुप्रिया नवाथे अमृत परिवार सह प्रमुख ने विवेकानंद के ध्यान के बारे में विस्तार से बताया अपने उद्बोधन में गौरव राजपूत कर पद्धति प्रमुख ने भारत माता की आरती गाई कार्यक्रम को नगर पालिका अध्यक्ष महिलाल जी ने भी अपने उद्बोधन में विवेकानंद जी के बारे में विस्तार से बताया कार्यक्रम में महिला मोर्चा मकरोनिया की मंडल अध्यक्ष मोनिका प्रजापति ने आभार व्यक्त किया कार्यक्रम में प्रबुद्ध लोग उपस्थित रहे। बंटी राठौर जन भागीदारी अध्यक्ष मकरोनिया कॉलेज बाबूलाल रोहित डीके सिंह सोनवानी संदीप रैकवार दिनेश दुबे मनोज पटेल राकेश कटारिया युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विक्की बार्थरे ऋषि त्रिवेदी घनश्याम पटेल राजेंद्र प्रजापति सोनू शर्मा मात्र शक्तियों में रेखा वर्मा संगीता अहिरवार प्रियंका यादव नीतू अहिरवार संगीता शुक्ला आदि उपस्थित थे कार्यक्रम को सफल बनाने में मंडल अध्यक्ष मकरोनिया अंकित तिवारी का विशेष योगदान रहा












