
नागपुर रेल मंडल के आमला गोधनी रेलवे-स्टेशन पर तीसरी लाइन से संबंधित यार्ड रिमॉडलिंग के चरण-1 कार्य के कारण छह और आठ जनवरी 2025 को ट्रेन रद्द रहेगी। ट्रेन क्रमांक 61118 आमला नागपुर मेमू 6जनवरी 2025को एवं 08 जनवरी को बंद रहेगी। ट्रेन 61119 नागपुर आमला मेमू 6 जनवरी और 8जनवरी 2025 को रद्द। ट्रेन 61220 आमला नागपुर मेमं 8जनवरी को रद्द। ट्रेन 61117 नागपुर आमला मेमू 8जनवरी को रद्द रहेगी। ट्रेन क्रमांक 12159-अमरावती जबलपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 6जनवरी 2025को देरी से चलेगी। ट्रेन 12159 अमरावती जबलपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 8 जनवरी को अपने निर्धारित समय से1घंटा 30 मिनट देर से चलेगी । ट्रेन क्रमांक 12924 नागपुर दानापुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 8जनवरी को अपने निर्धारित समय से 1घंटा 30मिनट की देरी से चलेगी।














