उत्तर प्रदेश मथुरा
थाना जमुनापार पुलिस द्वारा फरार अभियुक्त का 84 बीएनएसएस का नोटिस चस्पा किया गया ।
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मथुरा महोदय द्वारा अपराध की रोकथाम एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर महोदय के निर्देशन में एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी सदर महोदय के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक जमुनापार के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 03.01.2025 को निरीक्षक श्री उमेश चन्द्र मय हमराही है0का0 1474 संदीप कुमार के द्वारा मु0अ0सं0 238/2024 धारा 323/504/506/367/384/328 भादवि व 67 आईटी एक्ट थाना जमुनापार जनपद मथुरा में वांछित अभि0 युगल पुत्र जगदीश निवासी ग्राम तारापुर थाना जमुनापार जनपद मथुरा लगातार फरार चल रहा हैं जिसके विरूद्ध माननीय न्यायालय द्वारा धारा 84 बीएनएसएस की आदेशिकाएं मा0 न्यायालय द्वारा जारी की गई है, आज दिनांक 03.01.2025 को अभि0 युगल उपरोक्त की 84 बीएनएसएस की तामील विधिक प्रक्रिया के तहत की गयी तथा नियमानुसार मुनादी करायी गयी ।





