
सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी। नरयावली विधानसभा के अंतर्गत ग्राम पंचायत भापेल के नागरिकों ने नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया से मुलाकात कर ग्राम भापेल में स्थित प्राचीन बाबा फूलनाथजी मंदिर के समीप ही विशेष वर्ग द्वारा बिना अनुमति चर्च के निर्माण के संबंध में अवगत कराते हुए रोक लगाने की मांग की। उक्त निर्माण कार्य के लिए कार्य एजेंसी द्वारा अवैध उत्खनन कार्य किया जा रहा है।क्षेत्रीय नागरिकों का कहना है कि भापेल में बाबा फूलनाथजी का प्राचीन मंदिर स्थित है। यहां बाबा फूलनाथ के नाम से फुलेर मेला का आयोजन होता है। उक्त मंदिर में आसपास के अनेकों ग्राम सहित जिले से एवं बाहर से श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। चर्च के निर्माण से भविष्य में कोई अप्रिय घटना घटित होने की संभावना को दृष्टिगत रखते हुये क्षेत्रीय नागरिकों ने चर्च पर रोक लगाने की मांग की। विधायक लारिया ने विषय की संवेदनशीलता एवं क्षेत्रीय नागरिकों की मनोभावनाओं को देखते हुये ग्राम पंचायत भापेल में बाबा फूलनाथ मंदिर के समीप हो रहे बिना अनुमति चर्च निर्माण पर रोक लगाने सागर कलेक्टर को पत्र लिखा।











