
कटिया मशीन से युवक हुआ जख्मी
बांदा
बिसंडा थानाक्षेत्र के कोनी गांव निवासी 22 वर्षीय लवकुश पुत्र रामा सोमवार दोपहर मवेशियों के लिए चारा काट रहा था, तभी उसका बांया हाथ कटिया मशीन में फंस गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
अलग-अलग मामलों में दो दोषियों को सजा
बांदा
दो अलग-अलग मामलों में दो दोषियों को सजा हुई। थाना जसपुरा में पंजीकृत एनडीपीएस एक्ट के दोषी कामता पुत्र शिवगोपाल निवासी गड़रिया को जेल में बिताई गई अवधि (96 दिन) के कारावास व 2000 रुपये, शहर कोतवाली में पंजीकृत बालश्रम अधिनियम के मामले में दोषी चवन्नी पुत्र रामबारू निवासी भूरागढ़ को 10000 रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।
[yop_poll id="10"]






