A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरहरियाणा

बादलों के साथ नही कोई संबंध संगत में फेलाया जा रहा है भरम है (बिंदर खालसा)

बादलों के साथ नही कोई संबंध संगत में फेलाया जा रहा है भरम है (बिंदर खालसा)
लोकेशन कालावाली

रिपोर्टर इंद्रजीत

हरियाणा सिंख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के होने वाले 19 जनवरी चुनावों में वार्ड न0ं 35 से आजाद उम्मीवार बिन्दर सिंह खालसा अपने कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि बलजीत सिंह दादूवाल ने शांति करनाल में प्रैस वार्ता करते हुए मेरे ऊपर आरोप लगाए गए कि रोड़ शो में पंजाब कि ऐसी गाड़ीयां थी जोकि आज तक हमने नही देखी। ओर बिंदर खालसा बादलों का समर्थक है। हरियाणा व पंजाब के बादल एक जुट हो गए है। यह सभी गाड़ीयां पंजाब की है। बिन्दर सिंह खालसा ने हस्य अंदाज मे कहा कि हमें तो पता ही नही कि वह आसमानी बादलों कि बात कर रहे है, या राजनीतिक बदलों की। बादलों के साथ हमारा कोई संबंध नही है। गाड़ीयों की बात करें तो मेरे रोड़ शो मे एलटो, मारूती, डिजाईर, आम छोटी कारें थी। मेरे सोशाल मीडिया फेसबुक पेज पर पुरी रोड़ शो कि विडियो है देख सकते है। दूसरी और बलजीत सिंह दादूवाल का काफिला भी गुजरा था। संगत देख सकती है कि किस काफिले में पंजाब कि गाड़ीयां थी। मेरे काफिले में कारे आम सिख संगत कि है। जिस कार में मैं बैठा था वह कार संदीप सिंह पुत्र जगजीत सिंह कालांवाली, दुसरी कार में बाबा दर्शन सिंह बैठे थे वह कार बलतेज सिंह रोमाना सरपंच निवासी दादू, बाबा गुरमीत सिंह तिलोकेवाला की निजी कार थी। बाकी कारे आम सिख संगत की है। बिन्दर सिंह ने कहा कि ऐसी कारे देखी नही, अगर वह कभी क्षेत्र में गए हो आम परिवारों के घरों में मुलाकात कि हो तो उन्होंने पता चलता। लेकिन वो कभी किसी से मिले ही नही तो उन्हें कारों के बारे मे कैसे जानकारी हो। एक दो दिन मे बाबा जी रोड़ शो कर सकते है। आप सभी को पता चल जाऐगा। कि कौन कौन सी कारें होगी। किसी महिला ने कहा कि बिन्दर खालसा पटवारी के पास एक साधारण कर्मचारी के तौर पर कार्यरत था जोकि पैसे लेकर कार्य करता था। बिन्दर सिंह ने कहा कि मैंने कोई पैसे नही लिए अगर मै पैसे लेता तो आज में मोटर साईकिल पर नही होता मेरे पास भी गाड़ी होती। अगर मै पैसा लेता होता तो आज हमारा गांव व क्षेत्र मेरे साथ नही खड़ा होता। आज सच और झूठ का चुनाव है। संगत ने फैसला करना है कि सच्चा कौन है और झूठा कौन है। आप सभी संगतो से अपील है कि आप सच का साथ दें। बाबा गुरमीत सिंह ने कहा संगतो का भरपूर समर्थन मिल रहा है। कमेटी के प्रधान दादूवाल भी रहे किस प्रकार कार्य किऐ गए। बाबा गुरमीत सिंह ने कहा कि हम भी मीत प्रधान रहे और प्रस्ताव पारित किऐ। जिस नगर में अमृत संचार करना होता है ।वहां पांच सिंख साहिबानों को पांच सौ रूपये से सम्मानित करते है। रागी कीर्तनीयों के बच्चों की शिक्षा मुफत व अन्य सुविधाऐं दी गई। बाबा गुरमीत सिंह ने कहा कि बलजीत सिंह दादूवाल व स.भूपिन्द्र सिंह असंध जोकि प्रधान है दोनों एक साथ बैठते है। दादूवाल ने पहले भूपिन्द्र सिंह पर आरोप लगाए थे कि ठग प्रधान बना दिया।वह अकाली दल का है, बादल की छोली से निकला है। उन्होंने कहा कि संगत कुरूक्षेत्र जाकर देख सकती है की किसके नाम कि नेमप्लेट लगी है सारे अपने मनपसंद सदस्य भर्ती कर दिए, हरियाणा वालो की 13 हजार सैलरी अपनो की 25 हजार से 30 हजार सैलरी दी गई। इन्होंने कुछ भी नही किया। गुरसेवक सिंह रंगीला का रागी जत्था जो उनके साथ जाता है। उनको विशेष तौर से 31000 राशी दी जाती है। हरियाणा कमेटी पर बोझ बन रहा है। अजैब सिंह पूर्व सरपंच ने कहा कि पार्टी से ऊपर उठकर धर्म पर वोट करें। आज तक हमारे गुरूद्वारा में नही आऐ कभी धर्म की बात नही कि जो व्यक्ति सरकार के ईशारे पर चलता है। वह व्यक्ति सरकारी है उसको वोट नही डालनी चाहिए। इस मौके पर संत बाबा गुरमीत सिंह तिलोकेवाला पूर्व प्रधान हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी,पूर्व सरपंच अजैब सिंह,जस्सा प्रधान,जगतार सिंह (तारी), कर्मजीत सिंह नम्बदार, नछतर सिंह, काका मैंबर, गुरतेज सोढ़ी जंटा सिंह के इलावा अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Back to top button
error: Content is protected !!