
सड़क हादसे में घायल मैकेनिक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
दो दिन पूर्व हादसे का शिकार हुए मैनाठर के गांव रसूलपुरगौसर निवासी बाइक मैकेनिक की सोमवार दोपहर उपचार केदौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जेमें लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मैनाठेर थाना क्षेत्रके गांव रसूलपुर गौसर निवासी गुड्ड् सिंह (32 वर्ष) बाइकमैकेनिक था। वह मैनाठेर कोतवाली के पास बाइक मरम्मतकी दुकान चलाते थे। परिवार में पत्नी मीना और दो बच्चे अभिऔर अव्यंश हैं। भाई संजीव ने बताया कि बीते शनिवार 11जनवरी को दुकान बंद करके गुड्ड्र बाइक पर घर लौट रहाथा। रास्ते में नरोदा-रसूलपुर के बीच किसी वाहन ने बाइक मेंटक्कर मार दी। हादसे में गुडुड़ गंभीर घायल हो गया। राहगीरोंकी सूचना पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया।जहां से बाद में कांठ रोड के कॉसमॉस अस्पताल में भर्तीकराया गया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुई। सोमवार दोपहरकरीब तीन बजे हालत बिगड़ने पर परिजन गुड्ड्र को लेकरजिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे मेंलेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे में गुड्डू की मौतके बाद से पत्नी मीना बेसुध है। पिता बलवीर सिंह, मां मायादेवी और भाई-बहनों समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल





