
कुशीनगर। अपर जिलाधिकारी (जे.) प्रेम कुमार राय व विंग कमांडर आलोक सक्सेना,अ.प्रा., जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी, की अध्यक्षता में मनाया गया, जिसमें वीर नारियों तथा पदक विजेताओं को अंग वस्त्र एवं उपहार तथा सर्टिफिकेट एवं मालावों से सम्मानित किया गया।
इस समारोह में श्रीमती सीमा मिश्रा पत्नि शहीद श्रीधर मिश्रा, श्रीमती परभावती देवी माता स्व. अतुल कुमार शाही, धर्मशिला देवी पत्नी सिपाही सन्तोष यादव, मेजर डा. महेश बर्नवाल, कैप्टन एल.बी. त्रिपाठी, कैप्टन नागेन्द्र पाण्डेय, कैप्टन डी.एस. पाण्डेय, कैप्टन शमशुद्दीन, सुबेदार हरेन्द्र राय, हवलदार अनिल सिंह, हवलदार. एस.पी. गुप्ता, मोसिम आलम आदि उपस्थित थे। उक्त आयोजन का कियान्वयन कार्यालय के स्टाफ देवेन्द्र नाथ गुप्त, वरिष्ठ सहायक, प्रभाकर नाथ तिवारी, क.सहायक, राजेश कुमार गुप्त एवं पूरे स्टाफ द्वारा किया गया।

















