ठंड में निराश्रितों का हाल जानने सड़कों पर निकले मुख्यमंत्री, रैन बसेरों में पूछा लोगों का हाल।
लखनऊ।
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज।
*सीएम योगी ने किया मिल कॉलोनी और लक्ष्मण मेला रोड पर रैन बसेरों का निरीक्षण, जरुरतमंदों में वितरित किया कंबल और भोजन*
*रैन बसेरों के बाहर अन्य जरूरतमंदों को भी मुख्यमंत्री के हाथों मिला भोजन व कंबल का संबल*
*अधिकारियों को मुख्यमंत्री का निर्देश, रैन बसेरों में हो अच्छी व्यवस्था, हर जरूरतमंद को मिले सहारा*
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ाके की ठंड में हर जरूरतमंद को आश्रय उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी रैन बसेरों में पर्याप्त संख्या में बिस्तर व कंबल का इंतजाम हो। साफ-सफाई का भी पूरा ध्यान रखा जाए। साथ ही यदि किसी के पास भोजन की व्यवस्था नहीं है तो उसे भोजन भी उपलब्ध कराया जाए।
बुधवार रात कड़ाके की ठंड के बीच मुख्यमंत्री अचानक राजधानी लखनऊ के रैन बसेरों में ठहरे निराश्रितों का हाल जानने पहुंचे। मुख्यमंत्री का काफिला पहले मिल कॉलोनी पहुँचा, जहां उन्होंने प्रवासरत लोगों से कुशलक्षेम जानने के साथ उनसे आत्मीय संवाद भी किया और फिर लक्ष्मण मेला रोड की ओर भी गए। अलग-अलग रैन बसेरों में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आये लोग ठहरे हुए थे। कोई डॉक्टर को दिखाने के लिए तो कोई किसी अन्य कार्य से लखनऊ आया था। मुख्यमंत्री ने उनसे पूछा कि यहां रैन बसेरों में कोई परेशानी तो नहीं। सबने व्यवस्था को लेकर संतोषजनक जवाब दिया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा कुशलक्षेम और जरूरतों के बारे में पूछे जाने पर रैन बसेरों में ठहरे लोग भावविभोर हो गए। उन्हें सहसा यकीन नहीं हो रहा था कि उनके ठहरने और भोजन की जानकारी लेने खुद मुख्यमंत्री उनके पास आए हैं। रैन बसेरों में ठहरे लोगों का कहना था कि जब योगी जी खुद उनकी सुधि ले रहे हैं तो उन्हें किस बात की दिक्कत होगी। सभी रैन बसेरों में मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से जरूरतमंदों में कंबल व भोजन का वितरण भी किया। मुख्यमंत्री ने रैन बसेरों के बाहर भी जरूरतमंद लोगों में कंबल व भोजन का वितरण कर उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार उनकी सेवा को प्रतिबद्ध है।
अडाणी फाऊंडेशन और गीता गुप्ता चेरी टेबल ट्रस्ट (जी, जी,, नर्सिंग होम ) के संयुक्त तत्वावधान में नि शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित हुआ
26/02/2026
#प्राथमिकस्वास्थ्यकेंद्रपिलखी
26/02/2026
नरसिंहपुर जिले के थाना चीचली के अंतर्गतअवैध मादक पदार्थ में चीचली पुलिस की सफलता
26/02/2026
घनसाली को ₹41.21 करोड़ की सौगात… पर सिस्टम पर सवाल भी
26/02/2026
रीठी रोड़ पर बड़ा हादसा कोयला से भरा ट्रक पलटा काफी देर तक लगा रहा जाम
26/02/2026
नरसिंहपुर जिले के थाना चीचली के अंतर्गत आवेध मादक पदार्थ में चीचली पुलिस की बड़ी सफलता
26/02/2026
देवरिया में खतौनी में अंश सुधार और नाम संशोधन के मामले में लापरवाही तथा अवैध धन की मांग के आरोप में क्षेत्रीय लेखपाल राजीव यादव हुए निलंबित
26/02/2026
राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कुमार मिश्रा एवं प्रदेश संरक्षक उत्तर प्रदेश प्रमोद शर्मा ने रक्षा मंत्री से दिल्ली में मुलाकात करके स्मृति चिन्ह किया भेंट
26/02/2026
उत्तर प्रदेश में संपत्ति विवरण पोर्टल पर अपलोड न करने वाले 46,816 अफसरों और कर्मचारियों की इस माह की सैलरी रोक दी गई है
26/02/2026
माल वाहक पिक अप सीधे स्कूल में जा घुसी कोई जन हानी नहीं
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!