A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़ताज़ा खबरबलौदा बाजारमहासमुंदरायगढ़रायपुर

बरमकेला और बिलाईगढ़ मे दिया गया आयुष्मान पंजीयन प्रशिक्षण

सारंगढ़ संवाददाता-चित्रसेन घृतलहरे,,सारंगढ़ बिलाईगढ़, 16 जनवरी 2025/केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी और जनकल्याणकारी योजनों मे से एक आयुष्मान भारत योजना है। यह योजना गरीब तबके के लोगो के लिए संजीवनी बूटी से कम नहीं, जिसमें मुफ्त इलाज का लाभ दिया जा रहा है। केंद्र और राज्य सरकार के साथ साथ जिला प्रशासन द्वारा इसका लाभ निचले से निचले स्तर तक लाभ दिलाने के लिए लगातार काम कर रही है। इस योजना से कोई वंचित ना हो इसके लिए भी ब्लाक स्तर पर मॉनिटरिंग कर निरंतर काम कर रही है। योजनाओं को जनता तक सुचारु रुप से पहुंचाया जा सके उसके लिए भी लगातार विभागीय प्रशिक्षण जारी है। इसी कड़ी में एसडीएम सारंगढ़ प्रखर चंद्राकर और एसडीएम बिलाईगढ़ वर्षा बंसल के निर्देशानुसार तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एफ आर निराला के मार्गदर्शन में तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बरमकेला और बिलाईगढ़ के सहयोग से समस्त शैक्षणिक समन्वयक (शिक्षा विभाग) एवं समस्त रोजगार सहायक , आवास मित्र ,बिहान समूह की महिलाएं को आयुष्मान पंजीयन हेतु प्रशिक्षण दिया गया है। यह प्रशिक्षण बरमकेला और बिलाईगढ़ जनपद पंचायत के सभाकक्ष में दिया गया, जिसमें सभी स्कूलों के बच्चों एवम ग्राम पंचायत स्तर पर आयुष्मान पंजीयन अभियान चलाने को लेकर बताया गया। इस प्रशिक्षण मे आयुष्मान पंजीयन करने की विधि और आने वाली परेशानियों को कैसे दूर किया जाये, तमाम एरर को लेकर आयुष्मान जिला सलाहकार रोशन सचदेव द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।IMG 20250116 WA0053

बरमकेला जनपद पंचायत सभाकक्ष में बरमकेला विकासखंड के समस्त सचिव, बिहान समूह के महिलाएं, रोजगार सहायक, संकुल शैक्षिक समन्वयक, प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजन हुआ, जिसमें बरमकेला विकासखंड में 70 वर्ष एवम अधिक उम्र के हितग्राहियो का शत प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने पंजीयन पूर्ण करने हेतु साथ ही 10 फरवरी से 28 फरवरी 2025 तक होने वाले सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम फाइलेरिया का भी प्रशिक्षण दिया गया ताकि आयुष्मान कार्ड का लाभ उठाने मे कोई भी वर्ग के लोग वंचित ना हो। आज की भागदौड़ भारी जिंदगी मे लोग कई तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ता है लेकिन लोग गरीबी की वजह से इलाज से वंचित रह जाते है लेकिन सरकार ऐसे लोगो के लिए ही एक विशेष योजना चला रही आयुष्मान भारत योजना के नाम पर जिसको जमीनी स्तर मे भी यह योजना पहुंच सके उसके लिए शासन प्रशासन समय समय पर प्रशिक्षण के साथ जागरूक करती है। जिला मुख्यालय से आये विशेषज्ञों द्वारा आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए प्रशिक्षित किया। इस अवसर पर डॉ अवधेश पाणिग्राही बीएमओ, बीपीएम ईश्वर दिनकर,परियोजना अधिकारी बरमकेला , लेन्धरा, जिला नोडल अधिकारी आयुष्मान कार्ड डॉक्टर रूपेंद्र साहू, बीईओ उपस्थित थे।IMG 20250116 WA0054

Back to top button
error: Content is protected !!